Breaking News

स्वच्छता के साथ ही “विकसित भारत–स्वच्छ भारत” का सपना होगा साकार- डॉ मनीषा श्रीवास्तव स्वच्छता ही सेवा–2026: बीएमएचआरसी में स्वच्छता पखवाड़े का समापन

स्वच्छता के साथ ही “विकसित भारत–स्वच्छ भारत” का सपना होगा साकार- डॉ मनीषा श्रीवास्तव
स्वच्छता ही सेवा–2026: बीएमएचआरसी में स्वच्छता पखवाड़े का समापन

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट

“स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन किया गया।

समापन समारोह में संस्थान की प्रभारी निदेशक, डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कुल 15 विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें योग शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रहे। पखवाड़े की शुरुआत 1 अप्रैल को स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सीएम राइज स्कूल, करोंद में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक-7 एवं आकस्मिक चिकित्सा विभाग में “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

डॉ. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान में वर्षभर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देता है, बल्कि इसे जीवनशैली के रूप में अपनाने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने “विकसित भारत–स्वच्छ भारत” के लक्ष्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान कार्यस्थलों की स्वच्छता, स्थान प्रबंधन, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में सुदृढ़ बनाते हुए आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान माइक्रोप्लास्टिक से बचाव विषय पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. पुनीत गांधी द्वारा एक प्रभावी पीपीटी प्रस्तुति दी गई, जिसमें पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, कार्यालयों, वार्डों एवं शैक्षणिक इकाइयों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …