Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गगनयान मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-02 परीक्षण की सफलता पर जताया हर्ष* —————————–

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गगनयान मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-02 परीक्षण की सफलता पर जताया हर्ष*
———————————-
*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत रच रहा है अंतरिक्ष अनुसंधान में नए कीर्तिमान*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*

भोपाल, 10/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में ‘गगनयान मिशन’ के अंतर्गत दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-02 के सफल परीक्षण पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह भारत की वैज्ञानिक क्षमता एवं तकनीकी उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सफल परीक्षण ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है तथा वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।
*भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के सपने को साकार करेगा यह परीक्षण*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ‘गगनयान मिशन’ की प्रगति भारत की आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है, जो भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के सपने को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा। यह उपलब्धि सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

दीप्ति कौर की रिपोर्ट

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …