Breaking News

कलेक्टर ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण*

*कलेक्टर ने हुज़ूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण*

भोपाल से महादण्ड संवाददाता की रपट

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हजूर तहसील के निर्माणाधीन नवीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम श्री विनोद सोनकिया,सीईओ जनपद हुज़ूर श्रीमती शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*पेट से जुड़ी बीमारी के लिए मानोरिया अस्पताल में गैस्ट्रो विशेषज्ञ*

कलेक्टर सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय आमजन को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदान करने का महत्वपूर्ण केंद्र होता है, इसलिए भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को सुगम एवं बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्य नियमानुसार एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए।

About Mahadand News

Check Also

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत भोपाल – …