Breaking News

दो व्यक्ति के शव अलग अलग इलाके में मिलने से मंडला में हड़कम

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला
दीप्ति कौर की रिपोर्ट

मंडला से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रपटा घाट कुंभस्थल के पास जंगल में दो व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं
युवक की पहचान महाराजपुर निवासी मंगल नंदा के रूप में हुई है वहीं युवती की पहचान कारीकौन निवासी भूमिका बैरागी के रूप में की गई है
घटना की सूचना मिलते ही मंडला पुलिस महाराजपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक की टीम मौके पर पहुंच गई है
पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का
लेकिन घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं
पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …