Breaking News

नियम जानिए आप कितने गैस सिलेंडर के हकदार है

नियम जानिए आप कितने गैस सिलेंडर के हकदार हैं।
भोपाल की सुनील जरनल स्टोर एच पी के डीलर से मिली जानकारी के अनुसार,

राधावल्लभ शारदा के द्वारा संपादित रपट

घर में कितने LPG सिलेंडर रख सकते हैं? नियम तोड़ा तो हो सकती है जेल
LPG Gas Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से लोग अपने घरों में अधिक सिलेंडर भरवा कर रख रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है. इसलिए आपको सरकार और तेल कंपनियों द्वारा बनाए गए सख्त नियमों के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए.

1.LPG का संकट क्यों आया है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से एलपीजी का संकट मंडरा गया है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है. जिसकी वजह से खाड़ी देशों से गैस और तेल नहीं आ पा रहा है. इसके चलते भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर आशंति फैली हुई है. कुछ लोगों को सिलेंडर (Gas Cylinder) मिल नहीं रहा है, तो वहीं कुछ लोग एक्स्ट्रा भरवाकर घर में रख रहे हैं. ऐसे में आपको सरकारी नियम जानना जरूरी है कि घर में कितने सिलेंडर तक ही भरकर रख सकते हैं? अन्यथा, आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
2.क्या है ‘एक घर,एक कनेक्शन’ नियम?
भारत में इंडियन ऑयल की इंडेन गैस (Indane Gas), एचपी गैस (HP Gas) और भारत गैस (Bharat Gas) जैसी कंपनियां हर घर में गैस की आपूर्ति करती हैं. देश में गैस कनेक्शन के संबंध में ‘एक घर, एक कनेक्शन’ का नियम लागू है. यानी एक घर या एक रसोई के लिए केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन लिया जा सकता है. प्रत्येक उपभोक्ता को इस नियम का पालन करना अनिवार्य होता है.
3.एक पते पर कितने गैस कनेक्शन ले सकते हैं?
अगर आपके नाम पर पहले से ही किसी एक कंपनी का गैस कनेक्शन है, तो उसी पते पर किसी दूसरी कंपनी से कनेक्शन लेना गैरकानूनी है. अगर ग्राहक को एक सिलेंडर कम पड़ता है, तो इसके लिए भी एक नियम है. ग्राहक चाहें तो अपने सिंगल सिलेंडर कनेक्शन को ‘डबल सिलेंडर कनेक्शन’ में अपग्रेड कर सकते हैं. इससे उन्हें एक ही कनेक्शन से 2 सिलेंडर रखने की सुविधा मिल जाएगी.

4.दो सिलेंडर की लिमिट
अगर कोई व्यक्ति एक कनेक्शन से 2 सिलेंडर से ज्यादा भरवा कर रखता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध माना जाता है. इसमें उसके सिलेंडर जब्त हो सकते हैं. केस दर्ज हो सकता है. 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है. साथ ही भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

5.एक साल में कितने सिलेंडर का नियम!
आम तौर पर एक कनेक्शन में दो सिलेंडर रखना सुरक्षित और सामान्य बात है. इनमें से एक रोजाना खाना पकाने के लिए उपयोग किया जा सकता है, जबकि दूसरे को बैकअप के तौर पर घर में भरवाकर रख सकते हैं. लेकिन यहां भी एक सीमा है. सरकारी नियमों के अनुसार, एक उपभोक्ता एक साल में अधिकतम 15 घरेलू सिलेंडर ही ले सकता है.

6.सिलेंडर रखने के लिए वैध लाइसेंस जरूरी।
अगर कोई व्यक्ति अपने घर में आवश्यकता से अधिक सिलेंडर अवैध रूप से रखता है तो यह एक गंभीर अपराध है. वैध लाइसेंस के बिना कोई भी व्यक्ति अपने घर में 40 किलोग्राम से अधिक एलपीजी गैस का भंडारण नहीं कर सकता. इसे अवैध भंडारण या कालाबाजारी माना जाता है. ऐसी स्थिति पाए जाने पर प्रशासन सीधी कार्रवाई कर सकता है.
7.सिलेंडर रखने का सही तरीका
एलपीजी सिलेंडरों को सही ढंग से स्टोर करना बहुत महत्वपूर्ण है. गैस सिलेंडर को हमेशा हवादार जगह पर सीधा (ऊर्ध्वाधर स्थिति में) रखना चाहिए. यदि आपके घर में 2 सिलेंडर हैं, तो जगह बचाने के लिए उन्हें एक दूसरे के ऊपर रखने की कोशिश न करें. यह बहुत खतरनाक हो सकता है.

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …