Breaking News

जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक सुधार के लिए दिए काम के दायित्व आयुक्त मनीष सिंह

मध्यप्रदेश के
जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक सुधार के लिए दिये काम के दायित्व :आयुक्त मनीष सिंह

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

जनसंपर्क विभाग में व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में आयुक्त के अहम निर्णय,आयुक्त मनीष सिंह के निर्देशों से कार्यप्रणाली में आएगी नई गति।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क संचालनालय में कार्यों की सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त मनीष सिंह द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव लागू किए गए हैं। जारी आदेश के तहत विभागीय व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।आदेशानुसार, जी.एस.वाधवा एवं संजय जैन, प्रभारी अपर संचालक, अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ समाचार शाखा में भी नियमानुसार रोस्टर के आधार पर दायित्व निभाएंगे। समाचार शाखा में 2-3 हैंडिंग के साथ कार्य सतत जारी रहेगा, जिससे सूचना प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा न आए। रोस्टर व्यवस्था के तहत जी.एस.वाधवा प्रत्येक माह की 1 से 15 तारीख तक तथा संजय जैन 16 तारीख से माह के अंत तक प्रभारी रहेंगे।

आयुक्त द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रतिदिन अपने-अपने विभागों से कम से कम एक समाचार जारी करें। यदि किसी विभाग में तात्कालिक समाचार उपलब्ध न हो, तो संबंधित योजनाओं या उपलब्धियों पर आधारित समाचार तैयार कर प्रसारित किया जाए, जिससे जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक निरंतर पहुंचती रहे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जनसंपर्क अधिकारी को प्रति माह कम से कम दो विशेष स्टोरी और दस तथ्यात्मक समाचार जारी करना अनिवार्य किया गया है। समय पर समाचार शाखा में उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त मनीष सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे स्वयं समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित हो सके। समाचार शाखा की महत्ता को रेखांकित करते हुए निर्देशित किया गया है कि दोनों अपर संचालक निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्यालय में कम से कम 10 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी करेंगे। यदि किसी कारणवश अनुपस्थिति होती है, तो इसकी सूचना आयुक्त को तत्काल दी जाएगी। इन सख्त लेकिन आवश्यक सुधारात्मक कदमों से जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ेगी। यह पहल शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …