Breaking News

चंदिया में शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ यूं शौषण

चंदिया में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया यौन शोषण,

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार यौन शोषण, युवक पुलिस के गिरफ्त में

जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का झूठा वादा करके 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पिछले एक साल से बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान सुनील कोल, निवासी कछरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

पीड़िता एक निर्दोष 16 साल की किशोरी है, जिसे आरोपी ने प्यार का दिखावा और शादी का लालच देकर फंसाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस नाबालिग से संपर्क में था। वह उसे मिलने के लिए बुलाता, शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता और विरोध करने पर डराता-धमकाता रहा। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया या परिवार को बताया, तो मामला पुलिस तक पहुंचा। चंदिया थाने में तत्काल FIR दर्ज की गई।

चंदिया थाना प्रभारी जे.एस. परस्ती ने बताया कि आरोपी ने एक साल से लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामला कायम करते ही आरोपी की तलाश शुरू की और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

दीप्ति कौर की रिपोर्ट

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …