Breaking News

बीजाडांडी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा चार लोगों की मौके में मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला
दीप्ति कौर की रिपोर्ट

मंडला से इस वक्त की बड़ी खबर
बीजाडांडी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है जहां पुलिया से बाइक गिरने से चार युवकों की मौत हो गई है
बताया जा रहा है कि बरसात के दौरान पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन इस बात की जानकारी बाइक सवारों को नहीं थी जैसे ही चारों युवक कालपी से निवास रोड के भीसवाही के पास पुलिया से गुजरे बाइक अनियंत्रित होकर गहराई में जा गिरी हादसा इतना भयानक था कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी भेजा गया है फिलहाल चारों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है बड़ा सवाल ये है कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत क्यों नहीं कराई गई
और आखिरकार इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …