Breaking News

मंडला पुलिस के हाथ लगी डीजल चोर गैंग

लोकेशन – मंडला
दीप्ति कौर की रिपोर्ट

एंकर-मंडला पुलिस को डीजल चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये गैंग रात के समय सड़क किनारे खड़े डंपर और ट्रकों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी करता था।
पुलिस के मुताबिक हाल ही में कोतवाली और महाराजपुर थाना क्षेत्र में डीजल चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें सैकड़ों लीटर डीजल चोरी किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामनगर तिराहा के पास जंगल क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कार, बड़ी मात्रा में जरीकेन में भरा डीजल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी पहले से सक्रिय गैंग से जुड़े हुए हैं और उनसे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में डीजल चोरी की कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
रजत सकलेचा एस पी मंडला

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …