Breaking News

अपर कलेक्टर का औचक निरीक्षण अनुपस्थिति मिले 56 कर्मचारियों को नोटिस जारी

अपर कलेक्टर का औचक निरीक्षणः अनुपस्थित मिले 56 कर्मचारियों को नोटिस जारी

मंडला, 6 मार्च 2026
दीप्ति कौर की रिपोर्ट
अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय के तीन कार्यालयों में अचानक पहुंचे। उन्होंने सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य में 33, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 07 और परियोजना अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र में 16 अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में नहीं पाया। उन्होंने सभी की उपस्थिति पंजी में अनुपस्थिति लगाकर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर श्री सिंह ने सबसे पहले सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगवाई और कार्यालय में नहीं पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों की पंजी में अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और परियोजना अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर भी यही किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास एवं एपीसी श्री केके उपाध्याय मौजूद रहे।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …