Breaking News

माईक्रोबीट पुलिस चौपाल लगाकर हेलमेट के लिए किया जा रहा प्रेरित

माईक्रोबीट पुलिस चौपाल लगाकर हेलमेट के लिए किया जा रहा प्रेरित

साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का अभियान

 

मंडला, 24 फरवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में 23 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना मवई (समनापुर), थाना टिकरिया (परतला), थाना घुघरी (इमलीटोला, भोखादेवरी), थाना निवास (हिरण छापर), थाना कोतवाली (बनियातारा), थाना मोहगांव (उमरीडीही, आडियादर), थाना बिछिया (जयंतीपुर), थाना मोतीनाला (कुडेला) तथा चौकी पांडीवारा (भालीवाड़ा) क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को जागरूक किया गया।

  1.  चौपाल कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, बैंक अथवा ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करने, नशे से दूर रहने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी  दी गई।

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …