Breaking News

*CM डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी केसी पटेल ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया*

*CM डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी केसी पटेल ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया*

*- प्रशिक्षण हमें अपने गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर देता है*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- प्रशिक्षण और अनुशासन ने भाजपा को सबसे बड़ी व अजेय पार्टी बनाया है*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*- प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया, विचारों की मजबूती के लिए आवश्यक*
*- श्री अजय जामवाल*
*- मध्यप्रदेश संगठन में आदर्श राज्य है, प्रशिक्षण महाअभियान में भी आदर्श राज्य बनाना है*
*- डॉ. महेन्द्र सिंह*
*- प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला*
*- श्री केसी पटेल*

भोपाल, से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी श्री केसी पटेल ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाता है, बल्कि यह हमें नये दृष्टिकोण और सोच के आयाम भी प्रदान करता है। यह हमें अपने गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। हमारी सफलता हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अनुशासन ने ही भाजपा को सबसे बड़ी और अजय पार्टी बनाया है। कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता भाव के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। विचारों की मजबूती के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण की धुरी व आत्म अनुशासन है, इसे हम सभी को पालन करना है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन आदर्श संगठन है। प्रशिक्षण महाअभियान में भी मध्यप्रदेश को देश में आदर्श राज्य बनाना है। प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री केसी पटेल ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यकुशलता प्रदान करता है। वर्ष 2026 भी संगठनात्मक प्रशिक्षण गतिविधियों से परिपूर्ण रहेगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने प्रजेंटेशन के जरिए पंच परिवर्तन व प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत ने नवाचारों को लेकर प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन संभाग प्रभारी श्री अभय प्रताप सिंह यादव ने किया एवं आभार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक ने व्यक्त किया।
*आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक है प्रशिक्षण- डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का नाम हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। यह प्रशिक्षण हमारे जीवन के हर पहलू में सुधार और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण हमारे व्यक्तिगत जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है। जब हम पार्टी के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, तो हमें नये दृष्टिकोण मिलते हैं, जो हमारी सोच और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इससे हमारी राय को घर और समाज में भी गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि हम सोच-समझकर, अनुभव से फैसले लेते हैं। हमारे भीतर परमात्मा ने अपार क्षमता दी है, और इसे हम कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से जागृत कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण हमें अपने अंदर के गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर देता है। इससे हम जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण न केवल एक प्रक्रिया है, बल्कि एक प्रेरणादायक और सुखद अनुभव है, जो हमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
*हमारी क्षमता और कार्यकर्ता आधारित संगठन की ताकत के बल पर हम और अधिक प्रगति करेंगे*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुद्धि से विवेक और विवेक से ज्ञान की ओर बढ़ने की प्रक्रिया हमें अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानने और उसे निखारने का अवसर देती है। हमारे अंदर सभी प्रकार की योग्यता और क्षमता है, जो हमें हर चुनौती का सामना करने और उसे पार करने की शक्ति प्रदान करती है। अगर हम अपने समय का मूल्यांकन करें, तो हम देख सकते हैं कि 1951 में जनसंघ के गठन से लेकर आज तक हमारी यात्रा में कितने पड़ाव आए हैं। यह समय हमारे लिए वास्तव में स्वर्णिम काल है। आज हम विशेषकर भारत सरकार की पहलों के माध्यम से हर दिन नए कदम उठाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निर्णय लेने की गति और राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के प्रयासों को देखना बहुत प्रेरणादायक है। हमारी पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि हम अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करें, ताकि हम न केवल अपनी वोट प्रतिशत बढ़ा सकें, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके। हमारा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, और हमारी सफलता केवल हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है। इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं, अपनी क्षमताओं को पहचानें, आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहें और संगठन को और मजबूत बनाएं, ताकि हम आने वाले चुनावों में और बड़ी जीत हासिल कर सकें।
*प्रशिक्षण सेवा, समर्पण व समरसता के साथ दायित्व बोध का सशक्त माध्यम है – श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद हमें सिखाता है कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है। इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है और वह भी सेवा, समर्पण और समरसता के भाव के साथ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें एक देश एक विधान के मंत्र को सिखाता है। डॉ. मुखर्जी के इस सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साकार किया है। यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ता को यह स्मरण कराता है कि संगठन व्यक्ति से बड़ा है, और राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता समाज का पथ प्रदर्शक बनता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते है कि हम राजनीतिक क्षेत्र में संगठन आधारित राजनीतिक दल हैं। हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है एवं हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम का प्रसारण 22 फरवरी को होना है। ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश बड़े राज्यों में अग्रणी राज्य है। बूथ स्तर पर ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के बजट के मुख्य बिंदुओं, विषयों और प्रमुख घोषणाओं को जनता को बताना है। कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार के बजट के प्रावधानों को जनता तक पहुंचाएं, ताकि जनता को भी यह पता होना चाहिए कि भाजपा सरकारें उनके हितों व कल्याण के लिए कितनी योजनाएं चला रही हैं।
*समाज में अलग छवि बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण और अनुशासन ने भाजपा को सबसे बड़ी व अजय पार्टी बनाया है। कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता भाव के कारण ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। जनता के बीच समाज में किसी भी राजनीतिक दल का चेहरा उसका कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता के कार्य व व्यवहार से पार्टी की छवि बनती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की देशभर में एक अलग छवि है। आज हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जहां पहुंचते हैं, लोग उन्हें समाज सेवा व राष्ट्रसेवा के कार्यों से एक विशिष्ट सम्मान से देखते हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की समाज में एक विशिष्ट छवि जनता के बीच बनी रहे, इसके लिए समय-समस पर प्रशिक्षण आवश्यक होता है। प्रशिक्षण को विषय केंद्रित रखने के साथ अनुशासन व समय-सीमा का भी पूरा ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वह किसी भी दायित्व में रहें, कार्यकर्ता भाव न छोड़ें। कार्यकर्ता किसी भी दायित्व पर रहें, अपने व्यवहार में परिवर्तन न लाएं, क्योंकि दायित्व एक निश्चित समय के लिए होता है, लेकिन व्यवहार और आचरण ही हमें समाज में विशिष्ट स्थान दिलाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और आत्मचिंतन के साथ आत्मसात करें तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को अपने आचरण में उतारते हुए संगठन और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ें।
*भाजपा विधारधारा आधारित दल, विचारों की मजबूती प्रशिक्षण से आती है – श्री अजय जामवाल*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा विधारधारा आधारित दल है। विचारों की मजबूती प्रशिक्षण से आती है, इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की कार्य योजना तैयार की है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तरासने की प्रक्रिया है। जो व्यक्ति व कार्यकर्ता सीखता है वह आगे बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है, उसका आगे बढ़ना भी रूक जाता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा।
*एकात्म मानववाद की विचारधारा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है*
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान रखा गया है। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में और वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भाजपा की आत्मा, उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता और उसके कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर चलने वाली साधना का अभिन्न अंग है।
*प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश को आदर्श बनाने का भाव लेकर कार्य करें कार्यकर्ता – डॉ. महेन्द्र सिंह*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश संगठन के कार्यों में देश का आदर्श राज्य है। मध्यप्रदेश में संगठन पर्व में भी आदर्श स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के वर्ष 2023 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत व परिश्रम से प्राप्त हुई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में भी मध्यप्रदेश को आदर्श राज्य बनाने का भाव लेकर इस कार्य को करना है। स्वदेशी के भाव के साथ स्थानीय भाषा में अगर विषय वस्तु बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक रखा जाएगा तो निश्चित ही हमारा मध्यप्रदेश प्रशिक्षण महाअभियान में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि हम विचार करते हैं, सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। कार्यकर्ताओं को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण की अवश्यकता होती है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की रचना की है। जिला, मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को देश व समाज की सेवा का पाठ पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण की धुरी व आत्मा अनुशासन है। प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता का पूरा दारोमदार आप सभी कार्यकर्ताओं पर है। व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण। संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा पर कार्य करते हुए हम सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि हम राजनैतिक क्षेत्र में संगठन आधारित दल है। संगठन कार्यकर्ता आधारित है और कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है, इसलिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। हमें इस भाव के साथ समाज और देश की सेवा करना है।
*कार्यकर्ता के मन में हमेशा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य होना चाहिए*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। पार्टी कार्यकर्ता के मन में हमेशा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट बनाने का लक्ष्य होना चाहिए। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा। व्यापक प्रशिक्षण महाअभियान से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। यह महाअभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में और अधिक सजग बनाता है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जब विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी भाजपा की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। यह महाअभियान संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करेगा तथा आगामी दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और स्पष्टता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा।
*प्रशिक्षण महाअभियान से संगठनात्मक मजबूती को मिलेगा नया आयाम- श्री के.सी.पटेल*
प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का स्पष्ट मत था, व्यक्ति निर्माण के बिना संगठन निर्माण संभव नहीं, संगठन निर्माण के बिना समाज निर्माण संभव नहीं, और समाज निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए पार्टी प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और वैचारिक सुदृढ़ता पर विशेष बल देती है। पार्टी में प्रशिक्षण हमेशा से संगठनात्मक कार्य का अभिन्न हिस्सा रहा है, और वर्ष 2026 में भी संगठनात्मक प्रशिक्षण गतिविधियाँ निरंतर चलती रहेंगी। प्रशिक्षण महाअभियान से संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिलेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंडल से लेकर जिला स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, नीतियों और जनसेवा के मूल सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। गुजरात और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी को लगातार मिल रही जनसमर्थन की सफलता का आधार सशक्त संगठन और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व से प्रेरित होकर समाज के सभी वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
*प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और कार्यकुशलता प्रदान करता है*
श्री के.सी. पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और कार्यकुशलता प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता तक संगठन की कार्यपद्धति और विचारधारा की स्पष्ट जानकारी पहुंचे, ताकि उनका जुड़ाव हमेशा पार्टी की मूल भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ बना रहे। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश स्तर से प्रमुख सदस्य सहभागिता करेंगे। इसके बाद 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर और 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, जनसंपर्क तंत्र और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि बूथ-मंडल से जिला स्तर तक संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित हो सके।
कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष व जिला टोली के अपेक्षित सदस्यगण उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

*”सत्य बोलने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है!”*

*”सत्य बोलने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है!”* *”मस्तिष्क को ‘याद’ नही रखना पड़ता …