Collecter की मानवीय संवेदनाओं से पहल
घुटास की बच्ची एयर एम्बुलेंस से चंडीगढ़ जाएगी
मंडला से दीप्ति कौर के द्वारा रपट
कलेक्टर मंडला की संवेदनशीलता से गंभीर रूप से बीमार बच्ची को मिली आर्थिक सहायता
एयर लिफ्ट कर ले जाया जाएगा चंडीगढ़
मंडला जिले में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। गंभीर बीमारी सिस्टिक फाइब्रोसिस से जूझ रही रीतिका यादव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर पीजीआई मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ भेजने की तैयारी की है। उनकी माता श्रीमती तरेसा यादव, ग्राम घुटास निवासी, ने इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा को जानकारी दी थी।
चिकित्सकों द्वारा रितिका का उन्नत उपचार चंडीगढ़ के विशेष अस्पताल में कराने की सलाह दी गई थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए तत्काल रेड क्रॉस से 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। रितिका को शुक्रवार को मंडला से जबलपुर भेजा जाएगा, जहां से उन्हें चंडीगढ़ एयरलिफ्ट किया जाएगा।
समय पर की गई इस कार्रवाई से रितिका को शीघ्र उपचार उपलब्ध हो सकेगा। परिजनों ने भावुक होकर जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com