*Journlist का सम्मेलन क्यों और आमंत्रित अतिथि कौन, पढ़ें पूरी बात*
*असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में 22, फरवरी रविवार को* ,
भोपाल में आयोजित होने जा रहा है 22 फरवरी 2026 को नार्मदीय समाज भवन तुलसीनगर भोपाल में।
कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्रामीण अंचल एवं समाचार पत्रों में काम करने वाले पत्रकारों का है।
समस्या एवं उनके निदान के लिए मध्यप्रदेश सरकार के तीन प्रमुख विभाग है। उनसे संबंधित विभाग के मंत्री एवं विभाग प्रमुख को असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
इसी के साथ हमने प्रदेश के केविनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल को जिनके पास श्रम विभाग है, और आमंत्रित किया उन्हें जिनके माध्यम से हम पत्रकारों की समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी तक पहुंचाने को आमंत्रित किया है।
ये विशेष अतिथि है श्री भगवानदास सबनानी जी विधायक भोपाल एवं भाजपा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल जी।
पत्रकारों का सीधा संबंध जनसंपर्क विभाग तो आमंत्रित किया है आयुक्त जनसंपर्क, उसके बाद पुलिस से तो आमंत्रित किया गया था पुलिस महानिदेशक श्री मकवाना जी को उनके द्वारा अन्य कार्य में व्यवस्थाएं बताई और आने से मना कर दिया। श्रमायुक्त सुश्री हुड्डा जी को।
अब हमारे बीच में अथिति बो है जिनके पद चिन्हों पर हम चलकर जनता और सरकार के मध्य देवर्षि नारद जी की भूमिका निभाते हैं।
ये दिग्गज पत्रकार हैं श्री महेश श्रीवास्तव जी एवं श्री रमेश शर्मा जी जिनके नाम और काम से पुरानी ही नहीं नई पीढ़ी के पत्रकार भी भली भांति परिचित हैं। इन दोनों विभुतियों का मार्गदर्शन हमेशा असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मिलता रहा है।
आमंत्रण पत्र तो पूर्व आयुक्त जनसंपर्क एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश के चुनाव आयुक्त है श्री मनोज श्रीवास्तव जी को।
समय और परिस्थितियों पर निर्भर है कि हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर कौन हमें मार्गदर्शन करेगा।
राजनीतिक नेता और प्रशासनिक अधिकारी पर कब कौन सा काम जरुरी आ जाता है जिसकी कल्पना हम इसी से कर सकते हैं कि एक वार हमारे कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आना था परन्तु उस दिन प्रदेश में ला एंड आर्डर का प्रश्न था माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे पास अभी बहुत ही आवश्यक कार्य ला एंड आर्डर का है उन्होंने कहा कि अब आप बताएं क्या करना चाहिए।
संगठन का मुखिया होने के नाते मैंने कहा कि पहला लक्ष्य ला एंड आर्डर है अतः हम आपकी उपस्थिति मान रहे हैं।
यहां मैं एक विशेष बात बताने जा रहा हूं कि मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपके जितने भी सदस्य हैं उनके साथ कल मुख्यमंत्री निवास पर सभी आमंत्रित हैं और उस समय हमारे माध्यम थे श्री शिव चौबे जी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी पत्रकारों के साथ फोटो शेषन , सभी को यादगार के रूप में मोमेंटो देकर सम्मानित किया और फिर सभी के साथ स्वल्पाहार किया।
आप सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री निवास में जब मोबाइल नहीं लेकर जा सकतें हैं लेकिन उस दिन सिर्फ यूनियन के मुखिया का नाम बताने पर वगैर जांच पड़ताल के अंदर जाने दिया यह है एक यूनियन की और उसके मुखिया की साख।
सिर्फ मुख्यमंत्री निवास ही नहीं तत्कालीन राज्यपाल महोदय श्री राम नरेश यादव जी के समय भी जब वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये तो सभी पत्रकारों को राज भवन में आमंत्रित किया और समय दिया 4 घंटे राजभवन में भी उस दिन जाने वाले पत्रकारों की कोई जांच नहीं हुई सीधे नाम बताने पर अंदर जाने दिया गया था।
अब आप सभी इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम मानकर सुविधाओं को भूलकर कष्ट उठाकर दूरस्थ अंचलों से आयें और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
इस कार्यक्रम में भामाशाह सम्मान और कर्मठ कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा जाएगा।
एक विशेष सम्मान देवर्षि नारद सम्मान से भी एक मित्र को सम्मानित किया जाएगा।
पूर्व मे एक कार्यक्रम भूले बिसरे पत्रकारों के नाम से किया गया था उसमें प्रविष्टियां मांगी गई थी और एक चयन समिति थी जिसके द्वारा चयन किया गया था उस समिति ने श्री महेश श्रीवास्तव जी, श्री रमेश शर्मा जी और श्री शिव चौबे जी थे और इस समिति की बैठक मुख्यमंत्री निवास में श्री शिव चौबे जी के कार्यालय में हुआ करती थी।
यूनियन की छवि उसके मुखिया के व्यवहार और उसकी साख पर निर्भर होती है।
यूनियन के मुखिया के निर्देशन में भोपाल के जयप्रकाश नारायण चिकित्सालय में पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए तत्कालीन सांसद श्री प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी की सांसद निधि से दो पत्रकार प्राइवेट वार्ड बनें है।
पत्रकार भवन जो तत्कालीन हमारे पूर्वज पत्रकारों की मेहनत से निर्मित किया गया था पर अवैध रूप से कब्जा था को कांग्रेस सरकार में थोड़ा गया और अवैध कब्जा हटाया गया।
अब उस स्थान पर मीडिया सेंटर बन रहा है।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com