*Bjp महिला मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में रंगोली बनाकर किया केंद्रीय बजट-2026 का स्वागत*
भोपाल – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए बजट में नारी शक्ति के लिए किए गए व्यापक, दूरदर्शी एवं सशक्त प्रावधानों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंगोली बनाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। बजट में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में रंगोली बनाकर खुशी व्यक्त की गई।
*नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सशक्त भागीदारी देने वाला बजट है-श्रीमती अश्विनी परांजपे*
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में यह विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठा रही है। यह बजट नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सशक्त भागीदारी देने वाला बजट है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को विशेष प्राथमिकता देकर यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में वर्ष एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन और फैशन टू फॉरेन विजन को साकार करता यह बजट महिलाओं को जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है और यह बजट इसी विश्वास को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।
*केंद्रीय बजट का सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में दिखाई देता – सुश्री राजो मालवीय*
भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति” के संकल्प को साकार करने वाला है। बजट के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास की मजबूत और दीर्घकालिक नींव रखी गई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इन योजनाओं से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए और अधिक सक्षम बनेंगी।
इस अवसर पर श्रीमती रश्मि पांडेय, श्रीमती सुषमा चौहान, श्रीमती विमलेश तिवारी, श्रीमती अयोध्या गोदारा, श्रीमती शिखा तिवारी, श्रीमती नमिता देशवाली, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती संतोष हिरवे, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती नीतू सिंह राजपूत, श्रीमती अंजली सोलंकी, श्रीमती विमला रैकवार, श्रीमती सरिका उपाध्याय, श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती प्रतिभा साहू, श्रीमती साधना शिवहरे, श्रीमती सुशीला ठाकुर एवं श्रीमती ऋतु माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com