Breaking News

रेस्तरां-गुमटी पर सख्ती, बार लाउंज पर पुलिस व आबकारी अफसर मेहरबान, 2 बजे तक टकराए शराब के जाम

  1. रेस्तरां-गुमटी पर सख्ती, बार लाउंज पर पुलिस व आबकारी अफसर मेहरबान, 2 बजे तक टकराए शराब के जाम

*सविता तिवारी*
्ग्वलियर
ग्वालियर में बढ़ते अपराध रोकने का हवाला देते हुए पुलिस ने बेशक रात 11:00 बजे तक रेस्टोरेंट और 9:00 बजे तक चाय के ठेले और गुमटियां बंद कराई जा रही हों। लेकिन, जहां से पुलिसकर्मियों का फायदा होता है वहां ये आदेश दम तोड़ रहे हैं। शहर
में यूनिवर्सिटी रोड पर वी वाई बी क्लब बार एंड लाउंज में आधी रात तक शराब पार्टी चल रही है और शिकायत के बाद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही। यह पार्टी वीकेंड पर आयोजित की गई थी, जिसके लिए बार और क्लब रात करीब 2 बजे तक खुला रहा।जबकि नियम अनुसार बार लाइसेंस की समय सीमा रात्रि 12 बजे तक रहती है । अगर कोई प्राइवेट या देर रात तक पार्टी की जाती है तो आबकारी विभाग से अलग से लाइसेंस लेकर कुछ शुल्क जमा करके परमिशन का प्रावधान है।

ज्ञात हो कि अभी करीबन 15 दिन पहले ही ग्वालियर में 11 बजे तक रेस्टोरेंट और 9 बजे तक चाय गुमठी बंद करने के लिए पुलिस कार्यवाही की जा रही है। लेकिन बार रेस्टोरेंट देर रात्रि तक खुले होने के मामले में आबकारी विभाग और पुलिस की अनदेखी पर सवाल उठते हैं।

*क्या आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारी जानते हुए भी अनजान बैठे हुए हैं? क्या उन्होंने इस अवैध पार्टी को रोकने के लिए कोई कार्रवाई की है? इस मामले में आबकारी विभाग और पुलिस की जांच की मांग की जा रही है।*
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे शहर में अवैध पार्टियों और बारों के संचालन पर रोक लगाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस मामले में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। आबकारी विभाग और पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और शहर में अवैध पार्टियों और बारों के संचालन पर रोक लगानी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार, vyb बार एंड लाउंज में साउंड प्रूफ डीजे का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे कि शोर गूल और धमकते गानों की आवाज बाहर तक नहीं जाए। अब यह सवाल उठता है कि क्या आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारी जानते हुए भी अनजान बैठे हुए हैं?

 

सहायक आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी से जानकारी लेनी चाही तो उनको फोन लगाने पर उनके द्वारा उठाया नहीं गया।

*बॉक्स* फ़ोटो
आपके द्वारा यह विषय संज्ञान में लाया गया है जल्दी ही इन बार रेस्टॉरेंट की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
*कलेक्टर रूचिका चौहान*

About Mahadand News

Check Also

होली हर्षौल्लास और सामाजिक समरसता का पर्व

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने होली पर्व के अवसर …