Breaking News

Bjp भाजपा की सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष  हीरालाल श्रीवास सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने  सदस्यता ग्रहण की 

  1. Bjp भाजपा की सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष  हीरालाल श्रीवास सहित 50 से अधिक पदाधिकारियों ने  सदस्यता ग्रहण की

*राधावल्लभ शारदा की रपट*

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरालाल श्रीवास ने अपने 50 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी में राजनीतिक सुचिता अहम है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में राष्ट्र का पुननिर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारे संगठन पर्व के इस अभियान में मध्यप्रदेश के सेन समाज के अध्यक्ष श्री हीरालाल श्रीवास सहित समाज के 50 से अधिक पदाधिकारियों ने मिस कॉल के माध्यम से मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, मैं उन्हें शुभकामना एवं बधाई देता हूं।
इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती ललिता यादव, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसोदिया एवं श्री अजय धवले उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षौल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट *न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ …