Breaking News

CM डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को बीमा योजना की प्रीमियम राशि में संशोधन किए जाने भेजा पत्र , मध्यस्था आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

CM डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को बीमा योजना की प्रीमियम राशि में संशोधन किए जाने भेजा पत्र , मध्यस्था आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा।
भोपाल – पत्रकारों के लिए मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सहृदयता का रुख रखा है । जितना बताएं उतना कम है।
आज एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने भोपाल के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद एक पत्र बीमा योजना में संशोधन करने हेतु पत्रकार और सरकार के बीच सेतु का काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल के माध्यम से भेजा है।
बीमा योजना में संशोधन के लिए निम्न प्रस्ताव
1 – बीमा प्रीमियम राशि पूर्व वत रखी जाए।
2 – रुपए 4 लाख के स्थान पर रुपए 5 लाख हों
3 – 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों की प्रीमियम राशि सरकार द्वारा जमा करवाई जाय ।
4-25 वर्ष से कम उम्र के दो बच्चों की प्रीमियम राशि सरकार द्वारा जमा करवाई जाए।
5 – गैर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को मीडिया संस्थानों के द्वारा ज़ारी नियुक्ति पत्र के आधार पर 70 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा जमा करवाई जाए।
6 – वर्ष 22 -23 के अनुसार ही प्रीमियम राशि ली जाए। अधिक राशि राज्य सरकार द्वारा जमा करवाई जाए।
7 – पत्रकार की असामयिक मृत्यु पर रुपए 10 लाख उसकी पत्नी को एफ डी के रूप में दी जाए
8 – बीमा योजना की राशि जमा करने के लिए 20 सितंबर के स्थान पर 30 सितंबर की जाए।
9 – गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी, लीवर, पैंक्रियाटिक, डिसआर्डर,ब्रैनसटोक से ग्रस्त पत्रकारों के इलाज खर्च पूरी राशि जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जाए।
मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को दिये जाने वाले सुझाव में एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ भोपाल के पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पाठक, प्रांतीय संगठन महासचिव श्री प्रवाल सक्सेना, संभागीय अध्यक्ष रमेश जोशी, संभागीय उपाध्यक्ष सुश्री राखी बाला, लोकेंद्र सिंह प्रांतीय सचिव,जिला अध्यक्ष श्री सरस्वती चंद्र सहित अन्य सदस्यों की विशेष उपस्थिति एवं सुझाव दिए।

About Mahadand News

Check Also

न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षौल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट *न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ …