Breaking News

Cucumber दिन में ,हीरा, रात में जीरा क्यों कहा जाता है? जान लें खीरा खाने का सही समय क्या है*?

*Cucumber दिन में ,हीरा, रात में जीरा क्यों कहा जाता है? जान लें खीरा खाने का सही समय क्या है*?
डॉ जीवन कोशिक की रपट, महादण्ड न्युज वेवसाईट के लिए
एक पुरानी कहावत है दिन में खीरा हीरा और रात में जीरा। यानि साफ है कि अगर आप दिन में खीरा खाते हैं तो ये सेहत के लिए हीरा जितना कीमती और फायदेमंद होता है। लेकिन इसी खीरा को अगर आप रात में खाते हैं तो इसका फायदा सिर्फ एक जीरा के दाने के बराबर मिलता है। अगर आप भरपूर फायदा लेना चाहते हैं तो खारी दिन में ही खाना चाहिए। इसीलिए हमेशा दोपहर के खाने में खीरा शामिल करने की सलाह दी जाती है। खीरा फुल ऑफ वॉटर वाला सलाद है, जिसे गर्मियों में खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानिए खीरा खाने का सही समय क्या है?
दिन में खीरा खाने के फायदे
दिन में खीरा खाने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है। खीरा खाने से मेटबॉलिज्म मजबूत होता है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। खीरा में 95 प्रतिशत तक पानी होता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन भी कम होने लगता है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। खारी खाने में कैल्शियम भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
रात में खीरा खाने के नुकसान
रात में खीरा खाने से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। रात में खारी पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे नींद भी खराब हो सकती है। रात में खारी खाने से हाजमा भी खराब हो सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है उन्हें रात में खीरा नहीं खाना चाहिए। रात में खीरा खाने से डाइजेशन पर असर पड़ सकता है।

खीरा खाने का सही समय
सुबह का समय खीरा खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप नाश्ते के बाद और खाने से पहले खीरा खाएं। इससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाएंगे और आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। खाने से आधा घंटे पहले खीरा खा लेना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है।

About Mahadand News

Check Also

*Bhopal भोपाल के गैस पीड़ितों के साथ साज़िश है। सांसद भोपाल आलोक शर्मा को सुप्रीमकोर्ट के आदेश को पढ़कर वयान देना चाहिए*।

*Bhopal भोपाल के गैस पीड़ितों के साथ साज़िश है । सांसद भोपाल आलोक शर्मा को …