Income tax विभाग को कांग्रेस को 500 करोड़ से ज्यादा टैक्स देना है बसूली के लिए इंकमटैक्स विभाग के आदेश पर बैंक खाते फ्रीज।
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
कांग्रेस का आथिर्क संकट कैसे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव , प्रत्याशी उधार चंद,
बहुत दिनों पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि भाजपा ने बैंक खाते फ्रीज करा दिया है। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को और कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में कैसे उतारेंगी।
साईकिल का किराया देने के लिए नहीं है तो फिर हेलीकॉप्टर और प्लेन से कैसे जाना होगा। कांग्रेस सहित अन्य कई नेताओं ने कांग्रेस के बैंक खातों को सील करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है।
इन नेताओं की बात से यह स्पष्ट होता है कि जिन व्यक्तियों को कांग्रेस अपनी पार्टी पर चुनाव मैदान में उतारेगी उसका पूरा खर्च कांग्रेस पार्टी ही उठाती है। यहां एक अहम सवाल उठता है कि वर्ष 2014 के बाद से इन नेताओं के पास कोई काम नहीं है और सब लोग गरीब हैं।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर कितना खर्च हुआ है कौन बताएगा, जानकारी के अनुसार 70 लग्जरी टृक इस यात्रा में शामिल थे। इस यात्रा में जो कुछ खर्च हुआ किसने दिया। इस तरह की एक और यात्रा कांग्रेस के राहुल गांधी ने की थी, क्या इन यात्राओं में हुआ खर्च उधार लेकर किया गया है।
बैंक खाते फ्रीज का आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित लगता है कि कांग्रेस में कोई आथिर्क मामले समझने बाला नहीं है।
जानकारी के अनुसार हर व्यक्ति को इंकमटैक्स रिटर्न फाइल करना चाहिए और होता भी है।
प्रश्न यह है कि यदि आप इनकमटैक्स के दायरे में आते हैं तो टेक्स समय पर भरना होगा यदि समय पर नहीं दिया तो पेनाल्टी लगती है। पैनाल्टी पर भी व्याज लगता है।
यदि आपने समय पर इंकमटैक्स नहीं भरा तो आपका बैंक खाते को फ्रीज कर दिया जायेगा यह अधिकार इनकमटैक्स विभाग के पास है। यदि आपके बैंक खाते में इनकमटैक्स विभाग द्वारा दिए गए नोटिस की राशि नहीं है तो विभाग आपकी प्रापर्टी भी जप्त कर सकती है।
इसी तरह से यदि आपने बैंक से लोन लिया है और समय पर जमा नहीं कर रहे हैं तो बैंक आपकी प्रापर्टी जप्त कर सकती हैं।
अब बात करते हैं कांग्रेस की, कांग्रेस पर 14 लाख इंकमटैक्स विभाग को टेक्स देना था, इंकमटैक्स विभाग द्वारा समय-समय पर नोटिस जारी करता था परन्तु कांग्रेस ने टेक्स समय पर जमा नहीं किया।
*14 लाख रुपए एवं वर्ष 2023 तक का टेक्स धीरे-धीरे बढ़ता रहा और आज 500 करोड़ से ज्यादा हो गया है*
अब प्रश्न यह उठता है कि क्या कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा भाजपा पर फोड़ेंगी।