Breaking News

PM प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान उतरने महिला मांगा टिकट। टिकट मांगने आई महिला डॉक्टर को देख भड़के दिग्विजय सिंह,

PM प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान उतरने महिला मांगा टिकट। टिकट मांगने आई महिला डॉक्टर को देख भड़के दिग्विजय सिंह,

दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर के दौरे पर थे। इस दौरान एक महिला उनसे मिलने के लिए पहुंची थी। महिला ने अपना नाम डॉक्टर लीना शर्मा बताया था और वह लोकसभा का टिकट चाहती थीं।
अमूमन कार्यकर्ताओं के साथ शांत रहने वाले कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पारा बुधवार को चढ़ गया। एक महिला डॉक्टर उनसे लोकसभा का टिकट मांगने आई थी, उसे देख दिग्विजय सिंह भड़क गए और अपने सुरक्षा कर्मियों से उसे बाहर निकालने तक की कह दी। क्या था पूरा मामला आइए आपको बताते हैं।
सीएम बोले- महतारी वंदन योजना में जो छूट गए उनसे फिर लिए जाएंगे आवेदन
दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर के दौरे पर थे। इस दौरान एक महिला उनसे मिलने के लिए पहुंची थी। महिला ने अपना नाम डॉक्टर लीना शर्मा बताया था और वह लोकसभा का टिकट चाहती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बार बार मना करने के बाद भी महिला उनके मिलने की जिद पर अड़ी हुई थी। मना करने के बाद भी न मानने पर दिग्विजय सिंह ने अपने सुरक्षा कर्मियों को इशारा करने हुए महिला को बाहर करने के लिए कह दिया।
बढ़ रही हैं दिग्विजय की चिंताएं, बोले- मुझे यह नतीजे स्वीकार नहीं
मोदी के खिलाफ लड़ना है चुनाब
घटनाक्रम के बाद मीडिया ने डॉक्टर लीना शर्मा से बात की। डॉक्टर लीना शर्मा ने खुद को गुना का निवासी बताया। उनका कहना था कि वह दिग्विजय सिंह से मिलने आई थीं। वह बनारस से लोकसभा का टिकट लेकर मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं।

राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष
लीना शर्मा ने खुद को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बताया। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह मेरे आदर्श हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा है, लेकिन कुछ लोग जलने वाले होते हैं। इस घटनाक्रम पर दिग्विजय सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भड़के दिग्विजय सिंह |

About Mahadand News

Check Also

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान करें*- अजय जामवाल*

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान …