Breaking News

BJP National Convention में पास हुआ राम मंदिर से जुड़ा प्रस्ताव, कहा- यह देश में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक

BJP National Convention में पास हुआ राम मंदिर से जुड़ा प्रस्ताव, कहा- यह देश में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
नई दिल्ली।भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राम मंदिर से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया कि राम मंदिर निर्माण देश के लिए अविस्मरणीय क्षण है, जो भारत के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
*भारत में राम राज्य की स्थापना का प्रतीक है राम मंदिर*
बीजेपी की ओर से जारी प्रस्ताव में कहा गया कि अयोध्या में भव्य, दिव्य राम मंदिर अगले 1,000 वर्षों के लिए भारत में ‘राम राज्य’ की स्थापना का प्रतीक है। इसमें कहा गया कि अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण देश के लिए एक ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि है।
प्रस्ताव में कहा गया कि राम राज्य का विचार महात्मा गांधी के दिल में भी था और वह कहा करते थे कि यही सच्चे लोकतंत्र का विचार है।
भाजपा ने जारी किया श्वेत पत्र ,इसके अलावा यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया गया। इसमें यूपीए सरकार के पिछले 10 वर्षों के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का विवरण दर्ज किया गया है।

About Mahadand News

Check Also

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान करें*- अजय जामवाल*

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान …