Breaking News

B J P:अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को हिस्सेदारी मोदी सरकार ने दी’

B J P:अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को हिस्सेदारी मोदी सरकार ने दी’
नई दिल्लीः से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित ऊ
भाजपा की दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा ‘पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न।’
‘अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं’
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है मोदी जी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।’
‘दलितों, आदिवासियों को सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम किया’
अमित शाह ने कहा, ‘दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस ने बहुत इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया। पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न। दुनिया में ये पहचान बनाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने किया है। न केवल महान भारत बनाने का साहस बल्कि उस स्वप्न को सिद्धि में बदलने के लिए सामूहिक पुरुषार्थ करने का मन भी नरेन्द्र मोदी ने बनाया और पूरे देश के सामने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा।’
जेपी नड्डा ने राम मंदिर का किया जिक्र
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे देश में त्योहार की तरह मनाया गया, एक नए युग की शुरुआत है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा का संकल्प था। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया गया, जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और सिर्फ चार वर्षों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की गई।
‘दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को हिस्सेदारी मोदी सरकार ने दी’, राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले अमित शाह
अमित शाह ने बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि ’75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है। लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है।’

About Mahadand News

Check Also

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान करें*- अजय जामवाल*

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान …