Breaking News

Lok sabha चुनाव में भाजपा शिवराजसिंह चौहान और वशुंधरा राजे को प्रत्याशी बनायेगी फिर केंद्र में मंत्री भी

Lok sabha चुनाव में भाजपा शिवराजसिंह चौहान और वशुंधरा राजे को प्रत्याशी बनायेगी फिर केंद्र में मंत्री भी
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चार महीने बाद वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान जाएंगे दिल्ली, जानिए बीजेपी का बड़ा प्लान बनेंगे मंत्री
विधानसभा चुनाव के बाद जब बीजेपी शासित राज्यों में नए सीएम बनाए गए तो शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के राजनीतिक भविष्य की चर्चा खूब हुई। अब तस्वीर साफ होने लगी है। बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने रूठे शिवराज और वसुंधरा को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। 2024 के चुनाव के बाद ये सभी नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।
वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने की हामी भर दी है
चुनाव में जीत के बाद केंद्र सरकार के मोदी कैबिनेट में भी मिलेगा बड़ा ओहदा
वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनावों से पहले रूठे नेताओं के मान मनौव्वल में जुटी है। पीएम नरेंद्र मोदी की नजर अपने उन नए और पुराने नेताओं पर गड़ी है, जो नाराज होकर पार्टी छोड़ गए या कोपभवन में बैठ गए। जनाधार वाले सभी नेताओं को बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में कर्नाटक के जगदीश शेट्टार, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम टॉप पर है। पार्टी हाईकमान ने इन रूठे हुए नेताओं को चुनाव के लिए एक्टिव होने के संकेत दे दिए हैं। इसके बाद से सभी नेता एक बार फिर पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आने लगे हैं। चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा से उतारा जा सकता है, जबकि वसुंधरा राजे झालावाड़ से चुनाव लड़ सकती हैं। शिवराज के लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी दे चुके हैं।

About Mahadand News

Check Also

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …