Breaking News

Ram राम केवल देश के नहीं विश्व के है भाजपा ने दिया जबाब शिवपाल यादव के वयान पर गोली चलाने से पहले होते हैं कई विकल्प

Ram राम केवल देश के नहीं विश्व के है भाजपा ने दिया जबाब शिवपाल यादव के वयान पर गोली चलाने से पहले होते हैं कई विकल्प

लखनऊ से प्रेमशंकर अवस्थी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने बीते दिन कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना पर बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सरकार में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण ने कहा कि कारसेवकों पर सीधे गोली चला देना यह किसी तरीके से विकल्प नहीं होता है। गोली चलाने से पहले बहुत सारे विकल्प होते हैं।

असीम ने कहा कि लोगों को समझाया बुझाया जाता है। बैरियर लगाया जाता है, पानी की बौछार की जाती है, टियर गैस छोड़ी जाती है। वे भी पुलिस में रहे हैं। अपने नागरिकों के ऊपर गोली चलवा देना एक अनिष्ठ सरकार की निशानी है।
असीम ने आगे कहा कि ऐसे बयानों से साफ जाहिर हो रहा है कि अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव की सोच में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रामभक्ति उनके अंदर नहीं है इसका दंड वे लोग भुगत रहे हैं।
आज कहीं कोई कर्फ्यू है और न ही गोली चल रही
उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा यह कहना कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे यह कोई अचंभे की बात नहीं है। राम मंदिर अब बन चुका है। अब कहीं कोई विवाद नहीं है न कहीं कोई कर्फ्यू है और न ही गोली चल रही है। राम केवल देश के ही नहीं पूरे विश्व के हैं।

असीम अरुण ने कहा कि अगर विपक्ष को यह लगता है कि राम मंदिर निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का कोई अहम रोल है तो यह उन्हें बिल्कुल सही लगता है, क्योंकि यह आंदोलन हमारे वरिष्ठों ने चलाया था और न्यायालय के आधार पर आगे की कार्रवाई की है।

About Mahadand News

Check Also

Bharat भारत और सनातन धर्म को बचाने के लिए 5 कानून बनाने की अत्यंत आवश्यकता है।

Bharat भारत और सनातन धर्म को बचाने के लिए 5 कानून बनाने की अत्यंत आवश्यकता …