Breaking News

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं*

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह दिन हमें सत्य, संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से हम न केवल अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से शुद्ध कर सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी एक सशक्त भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व हमे अपने भीतर त्याग और समर्पण की भावना को जागृत करने, और समाज में शांति, सद्भाव, और सहिष्णुता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन हम सब एकजुट होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने भगवान भोलेनाथ से कामना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे और हम सभी मिलकर एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।

About Mahadand News

Check Also

PM भाजपा के ही नहीं देश के नागरिक रविवार को प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’सुनेगें ।

PM भाजपा के ही नहीं देश के नागरिक रविवार को प्रधानमंत्री जी के ‘मन की …