*भोपाल मंडल नें 9 माह में 6.58 मिलियन टन माल का लदान कर रुपये 775.97 करोड़ आय अर्जित की।*
मण्डल रेल प्रबंधक के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए माल परिवहन से जुड़े बड़े और छोटे व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें रेलवे के जरिये माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा लागू की गई विभन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए रेलवे के जरिये अधिकाधिक माल का परिवहन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में अधिकारियों व पर्यवेक्षक कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करने के परिणामस्वरूप भोपाल मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के 9 माह (अप्रैल से दिसंबर 2023 तक) में 6.58 मिलियन टन माल का लदान कर रुपये 775.97 करोड़ आय अर्जित की है। जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में मंडल ने 6.75 मिलियन टन माल का लदान कर रुपये 772.67 करोड़ आय अर्जित की थी, जोकि गत वर्ष की तुलना में 0.43 % अधिक है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें बताया कि भोपाल मण्डल रेल प्रशासन माल एवं पार्सल यातायात को रेलवे की तरफ आकर्षित करने के लिए इस सेवा से जुड़े ग्राहकों/व्यापारियों को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है, साथ ही रेलवे के जरिये माल लदान को बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
Check Also
सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है – अमित शाह।*
सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com