Breaking News

Supreme Court: ‘ सत्येंद्र जैन की जब भी जमानत याचिका पर सुनवाई होती है, तभी…’, ईडी ने सत्येंद्र जैन की सेहत पर जताई हैरानी

Supreme Court: ‘ सत्येंद्र जैन की जब भी जमानत याचिका पर सुनवाई होती है, तभी…’, ईडी ने सत्येंद्र जैन की सेहत पर जताई हैरानी
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से संजय गौतम के द्वारा संपादित रपट
अब मामले को 17 जनवरी को सुनवाई के लिए लिस्ट कर दिया। साथ ही तब तक जैन की अंतरिम जमानत को भी अगले आदेश तक बढ़ा दिया।
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सत्येंद्र जैन की सेहत को लेकर हैरानी जताते हुए कहा कि जब भी जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई होती है, तभी वह बेहोश हो जाते हैं। एसवी राजू ने जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ के समक्ष कहा कि ‘ऐसा कहा जाता है कि बिजली कभी भी एक ही जगह पर दो बार नहीं गिरती।’
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ‘जब भी जैन को जमानत चाहिए होती है, वह मेडिकल आधार पर जमानत मांगते हैं और अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं। जब भी कोर्ट में जमानत पर सुनवाई होती है, तभी वह बेहोश हो जाते हैं, जो कि एक हैरान करने वाली स्थिति है।’ हालांकि जैन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील ने इन दावों को खारिज कर दिया। इसके बाद पीठ ने मामले को मामले को 17 जनवरी को सुनवाई के लिए लिस्ट कर दिया। साथ ही तब तक जैन की अंतरिम जमानत को भी अगले आदेश तक बढ़ा दिया।
सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं और इस मामले में पिछले साल मई में उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। उसके बाद से जैन की जमानत अवधि लगातार बढ़ रही है।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …