Tulsidas Birthplace तुलसीदास की जन्मस्थली का समग्र पर्यटन विकास के लिए सरकार ने 21 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं।
लखनऊ से निर्मल यादव की रपट भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित
चित्रकूट: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन वर्णन से श्रीरामचरित मानस की रचना कर विश्व में ख्याति अर्जित करने वाले गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली चित्रकूट के राजापुर का समग्र पर्यटन विकास होगा। प्रदेश सरकार ने लगभग 21 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें पहली किस्त के रूप में 04.50 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं।
Tulsidas
गोस्वामी तुलसीदास के प्रति लोगों की बड़ी आस्था है पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि रामचरित मानस हमारा पवित्र ग्रंथ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था इसके साथ जुड़ी है। यही श्रद्धा रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के साथ भी श्रद्धा जुड़ी है। बड़ी संख्या में लोग उनकी जन्मस्थली भ्रमण करने जाते हैं। हमारा प्रयास है कि इस स्थल का समग्र पर्यटन विकास किया जाए, जिससे आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उनके लिए भ्रमण के साथ-साथ ठहरने की अच्छी व्यवस्था हो। यह डिजिटल युग है, खासकर युवा पीढ़ी और बच्चों के दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां डिजिटल माध्यम से लोगों को रामचरित मानस पढ़़ने और गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से परिचित कराने की व्यवस्था भी की गई है।
जयवीर सिंह ने कहा कि चित्रकूट जनपद स्थित राजापुर में तुलसी स्मारक के पास करीब ढाई एकड़ में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें स्मारक के किनारे सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क बनाया जाएगा, औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के खेलने के लिए झूलने आदि की व्यवस्था की जाएगी। डोरमेट्री बनाई जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी और इंटरप्रटेशन सेंटर बनाया जाएगा। यहां लोग डिजिटल रूप से रामायण पढ़ सकेंगे और गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से परिचित हो सकेंगे। इसके अलावा ओपन थिएटर, लैंडस्केप सहित कई और कार्य कराए जाएंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि इस समय घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। यहां पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। पर्यटक सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटक विशेष अनुभव लेकर लौटें।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com