Breaking News

Ayodhya me de 5 Guarantee मोदी की अयोध्या गारंटी की 5 बातें और उसके मायने, पीएम नरेंद्र मोदी ने राम नगरी में कहा अयोध्या मेरी गारंटी है।

Ayodhya me de 5 Guarantee
मोदी की अयोध्या गारंटी की 5 बातें और उसके मायने, पीएम नरेंद्र मोदी ने राम नगरी में कहा अयोध्या मेरी गारंटी है।

लखनऊ से प्रेमशंकर अवस्थी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। भगवा रंग में रंगी अयोध्या में पीएम ने 15,700 करोड़ रुपये की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और कहा कि अयोध्या का विकास भी मोदी की गारंटी है। पीएम ने 15 किलोमीटर लंबे रोड शो में जनता का अभिवादन स्वीकारा।
*मोदी की अयोध्या गारंटी*
1- लोग पूछते हैं कि मोदी गारंटी में इतनी ताकत क्यों है? क्योंकि मोदी जो कहता है, उसे पूरा करने के लिए अपना जीवन खपा देता है। दिन-रात एक कर देता है। अयोध्या भी तो मोदी गारंटी है।
मायने – अयोध्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे का चेहरा है। विषम परिस्थितियों से निकलकर अयोध्या में मंदिर का मार्ग प्रशस्त करना और इसे मोदी गारंटी कहना, ब्रैंड मोदी को मजबूती देना और उसमें भरोसा बढ़ाने जैसा है।
2- एक समय था जब अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं, बल्कि देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है।
मायने – रामलला के टेंट में रहने के प्रसंग की याद दिलाना, रामभक्तों को अयोध्या का वह उपेक्षित रूप याद दिलाने जैसा है, जिसके बूते राम मंदिर आंदोलन खड़ा किया गया था। राम मंदिर बनने का पूरे देश में व्यापक असर पैदा किया जाएगा।
3- विकसित भारत के निर्माण को गति देने के अभियान को अयोध्या नगरी से नई ऊर्जा मिल रही है। हम चांद और सूरज की दूरी भी नाप रहे हैं, पौराणिक मूर्तियां भी वापस ला रहे।
मायने – युवाओं में एक बड़ा तबका विकसित भारत की परिकल्पना से प्रभावित होता है। मोदी ने यह साफ किया कि हम केवल पुरातन तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि चंद्रयान-3 जैसे वैज्ञानिक कदम भी सरकार के एजेंडे में हैं।
4- 22 जनवरी को अयोध्या आने का प्रयास न करें, जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हों, तो सभी लोग दीपावली मनाएं और अपने अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं। 22 की शाम पूरा हिन्दुस्तान जगमग होना चाहिए।
मायने – रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से सभी लोग जुड़ें, इसकी परिकल्पना का हिस्सा है। लोगों का मंदिर से जुड़ाव साल 2024 में भाजपा की राह आसान करने वाला होगा। न पहुंच सकने वाले लोगों की नाराजगी भी समाप्त करने का प्रयास है।
5- प्रभु राम पूरे देश के हैं, जब वे आ रहे हैं तो हमारे एक भी मंदिर और तीर्थस्थल के आस पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। 14 से 22 जनवरी तक सभी छोटे-बड़े धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
मायने – श्रीराम मंदिर से सभी धार्मिक स्थलों को जोड़ने का प्रयास। इसे दक्षिण भी साधने की कवायद के तौर पर देखा जा सकता है। दक्षिण भारत के भी मंदिरों का आयोजन से जुड़ने का असर 2024 के चुनाव में भी दिख सकता है।

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …