Breaking News

PM मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते कैलेंडर का अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के नए साल 2024 का कैलेण्डर जारी किया

PM मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते कैलेंडर का अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के नए साल 2024 का कैलेण्डर जारी किया द्वारा
नई दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
नई दिल्ली। भारत सरकार का नये साल का कैलेंडर शनिवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जारी कर दिया।
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने नए साल के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत सरकार ने बहु-प्रतीक्षित 2024 का वार्षिक कैलेंडर लांच किया है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर पिछले 12 महीनों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता है।
इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि तारीखें और महीने बदल गए, साल बीत गए लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है, वह है काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, विकसित भारत का संकल्प। उन्होंने यह भी कहा है कि यही कारण है कि आज देश कहता है ‘भरोसा’ बराकरार, मोदी सरकार”।

About Mahadand News

Check Also

अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठन भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं* *- जॉर्ज सोरोस के संगठन से जुड़े कांग्रेस नेताओं को लेकर सदन में चर्चा कराई जाए* *-सुश्री कविता पाटीदार*

*- अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- …