Breaking News

illegal construction बुलडोजर की आवाज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ, जिसकी आबाज सुनाई दे रही है।

illegal construction बुलडोजर की आवाज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ, जिसकी आबाज सुनाई दे रही है।
‌ भारी विरोध के बाद भी नगर निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बलपूर्वक बुलडोजर चलाया।
इंदौर से रजनी खेतान के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट टिप्पणी – बुलडोजर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया परंतु देश के कई प्रदेशों में भाजपा की सरकारें थी परन्तु किसी भी मुख्यमंत्री ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई ऐसा क्यों हुआ इसका जवाब तो बही दे सकते हैं एक कहावत है देर से आए दुरुस्त आए, अभी भी खुटका है कि कहीं रिश्वत खोरी इस अभियान को रोक दे या 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर ठंडे बस्ते में डाल दें। खैर अभी तो बुलडोजर की आवाज सुनाई दे रही है।
नगर निगम प्रशासन ने रानीपुरा इलाके में अवैध निर्माण हटाने का अभियान शुरू किया है। कार्रवाई के दौरान कई बार हंगामे के हालात बने जिसकी परवाह किए बिना निगम ने कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहे। कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर अवैध निर्माणों पर लगातार नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। निगम प्रशासन ने कहा है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार और आगे भी जारी रहेगी।

About Mahadand News

Check Also

Membership सदस्यता वर्ष 2025

Membership सदस्यता वर्ष 2025 मित्रों, वंदेमातरम्, असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स की वर्ष 2025 के लिए …