Breaking News

Chhattisgarh CM: *विष्णुदेव साय बनें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री; राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पत्र दिया*

-Chhattisgarh CM: *विष्णुदेव साय बनें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री; राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पत्र दिया*
छग से राज गोस्वामी की रपट भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पत्र दिया । कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय के नाम का एलान कर भाजपा ने सभी को चौंका दिया।
विष्णुदेव साय बनें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री; भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
कुनकुरी सीट से विधायक हैं विष्णुदेव साय
25,541 वोट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विष्णुदेव साय। रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया। बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे।
कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विष्णुदेव साय के नाम ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री की रेस में नहीं था।
भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम के अलावा ओम माथुर, मनसुख मांडविया मौजूद रहे। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मिलकर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई। विधायक रिकेश सेन, भाजपा के टिकट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर लहराया परचम
वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी नेता नारायण चंदेल ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय हर दिल अजीज हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता ने कहा,
वे (विष्णुदेव साय) हर दिन अजीज हैं और बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। बहुत सहज हैं, सरल हैं, विनम्र हैं और एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया…
विष्णुदेव साय ने हाईकमान का जताया आभार
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने भाजपा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्‍वास जताया और राज्‍य का नेतृत्‍व करने का दायित्‍व दिया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जताया।
कौन हैं विष्णुदेव साय?
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है।
25 हजार से ज्यादा वोट से जीता चुनाव
विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 25,541 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता है। सनद रहे कि छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर ही सिमट गई।

About Mahadand News

Check Also

अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठन भारत में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं* *- जॉर्ज सोरोस के संगठन से जुड़े कांग्रेस नेताओं को लेकर सदन में चर्चा कराई जाए* *-सुश्री कविता पाटीदार*

*- अब साफ दिखाई दे रहा है “कांग्रेस का हाथ विदेशी शक्तियों के साथ“* *- …