Breaking News

Lokayukta Raid: लोकायुक्त की टीम ने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा दो

Lokayukta Raid: लोकायुक्त की टीम ने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
: रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राचार्य को लेकर स्कूल के ही कर्मचारी ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी।

रीवाः जिले में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य सतपाल सिंह को रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के ही कर्मचारी सत्य प्रकाश पिता सत्येंद्र कुमार प्रभाकर निवासी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 ने रीवा लोकायुक्त पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में पदस्थ प्राचार्य सतपाल सिंह इंटरएक्टिव पैनल खरीदने के बाद 2 लाख रुपए बिल भुगतान करने के एवज में 12% कमीशन की मांग कर रहे थे।
मामले का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को जैसे ही केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य कक्ष में सतपाल सिंह ने अपने कार्यालय में पदस्थ लिपिक सत्य प्रकाश प्रभाकर से 19000 रुपए रिश्वत की राशि ली, वहीं इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोकायुक्त टीम में प्रवीण कुमार सिंह, लोकायुक्त पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में 15 सदस्यी टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सतपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …