*बैंकों में 5 दिन कार्यदिबस पर संसद में पूछे गए सवाल अब हो सकती है हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी* दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा की रपट सरकारी बैंकों के कर्मचारियों को अब बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार सरकारी जल्दी ही शनिवार को बैंकों की छुट्टी करने का निर्णय ले सकती है। असल में बैंकों में 5 कार्य दिवस का प्रपोजल सरकार तक पहुंच गया। कारण राजयसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने सदन में वित्त मंत्रालय से सवाल पूछे थे। इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने स्वीकार किया की सप्ताह में 5 कार्य दिवस का प्रपोजल मिला है।
*यह है मामला*
सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में इस सवाल को स्वीकार किया है कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की और से बैंकों में शनिवार को छुट्टी घोषित करने का प्रस्ताव सौंपा गया है। आपको बता दें कि IBA देश के सरकारी बैंकों की मैनेजमेंट बॉडी है।
*यह था सवाल*
राजयसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने सदन में पूछा था कि “क्या बैंकों में 5 दिवसीय कार्य योजना लागू करने के संबंध में बैंक यूनियन या भारतीय बैंक संघ द्वारा कोई मांग की गई है। इसके जवाब में वित्त मंत्री ने कहा “हां, आईबीए ने सभी शनिवारों को बैंकिंग अवकाश घोषित करने का प्रपोजल दिया है। दिनांक 28-8-15 के मुताबिक बैंकों केलिए हर माह के दूसरे तथा चौथे शनिवार सार्वजानिक अवकाश घोषित किया गया था। आपको बता दें कि सरकार यदि इस प्रस्ताव को पास कर देती है तो बैंक कर्मचारियों तथा ग्राहकों को काफी सहूलियत होगी।
Check Also
आइए, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों में अपना योगदान दें – अग्रवाल
आइए, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों में अपना योगदान दें – अग्रवाल भोपाल …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com