Breaking News

*Railway News: ट्रेन की पेंट्रीकार में बिजली की रॉड से बन रही थी चाय, मैनेजर गिरफ्तार*

*Railway News: ट्रेन की पेंट्रीकार में बिजली की रॉड से बन रही थी चाय, मैनेजर गिरफ्तार*

लखनऊ से प्रेमशंकर अवस्थी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा के द्वारा संपादित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसी मैकेनिक ने आरपीएफ को बताया कि पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा अनाधिकृत रूप से एसी के इलेक्ट्रिक पैनल में इलेक्ट्रिक रॉड लगा ली है। इसके द्वारा चाय बनाई जा रही है, इससे आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
अहमदाबाद जा रही ट्रेन के एसी पैनल में अनाधिकृत रूप से इलेक्ट्रिक रॉड लगाकर चाय बना रहे पेंट्रीकार मैनेजर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन के एसी मैकेनिक के विरोध पर दोनों में विवाद हुआ। ट्रेन में आग लगने की संभावना पर मैकेनिक की सूचना पर आरपीएफ एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने पेंट्रीकार मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
शनिवार को पटना से अहमदाबाद जा रही साप्ताहिक ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही थी। इस बीच ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-11 में एसी के असिस्टेंट मैकेनिक एवं पेंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो रहा था। एसी मैकेनिक ने घटना की जानकारी से रेल अधिकारियों को अवगत कराया। ट्रेन जब टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची तभी सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने ट्रेन के एसी कोच में पहुंच गए। इस दौरान भी ट्रेन में एसी मैकेनिक एवं पेंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो रहा था।
एसी मैकेनिक ने आरपीएफ को बताया कि पेंट्रीकार मैनेजर द्वारा अनाधिकृत रूप से एसी के इलेक्ट्रिक पैनल में इलेक्ट्रिक रॉड लगा ली है। इसके द्वारा चाय बनाई जा रही है, इससे आग लगने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आरपीएफ ने पड़ताल की तो मामला सही पाया गया तथा पेंट्रीकार मैनेजर सोनू कश्यप निवासी नटवर नगर धोली प्याऊ, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ कंपनी कमांडर अमित चौधरी ने बताया कि मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …