Breaking News

*Railway एक दिन की चेकिंग में 15 लाख की वसूली झांसी रेल मंडल ने करी*

*Railway एक दिन की चेकिंग में 15 लाख की वसूली झांसी रेल मंडल ने करी*
ग्वालियर से विनय अग्रवाल की रपट
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद के नेतृत्व में झाँसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, बाँदा, मुरैना, ललितपुर, उरई, महोबा, खजुराहो तथा चित्रकूट स्टेशनों पर बेस स्टेशन तैयार करते हुए वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया ।
अभियान में मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग की गई, विशेष तौर पर महिला व दिव्यांग कोचों में जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 1245 यात्रियों से जुर्माना सहित लगभग रु.11 लाख रेल राजस्व के रूप में वसूला गया | साथ ही बिना बुक लगेज,गंदगी फैलाने व धूम्रपान करने से सम्बंधित 916 प्रकरण पकड़े गए, जिनसे लगभग 4.20 लाख राशि वसूली गयी । जांच अभियान को सफल बनाने में बेस इंचार्ज के रूप में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, किरण प्रताप अर्मो, मनोज बघेल, राजीव शर्मा, अजय कुमार, संजय सोनकर, ज्ञान सिंह, राजेंद्र यादव उम्र खान तथा रमेश कुमार द्वारा विशेष भूमिका निभायी गयी |
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा – यात्रियों से अपील है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे, स्टेशन तथा रेल परिसर में धुम्रपान व गंदगी न फैलाए, ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें तथा बिना उचित कारण के चैन खेंचकर रेल प्रशासन, अपने सहयात्री व स्वयं के लिए असुविधा का कारण न बनें ।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …