Breaking News

*Veera Rana श्रीमती वीरा राणा का प्रशासनिक कार्यकाल मार्च 2024 को समाप्त होगा*

*Veera Rana श्रीमती वीरा राणा का प्रशासनिक कार्यकाल मार्च 2024 को समाप्त होगा*

श्रीमती वीरा राणा आईएएस जिन्हे मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा रहा है
मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस दिनांक 30 नवंबर 2023 को रिटायर होने जा रहे हैं। उनके स्थान पर श्रीमती वीरा राणा आईएएस को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। आईए जानते हैं कि श्रीमती वीरा राणा कौन है परन्तु उससे पहले उनके द्वारा मातृत्व अवकाश स्वीकृत होने का इंतजार न करते हुए कार्यस्थल से अनुपस्थित हो जाना जिम्मेदार अधिकारी पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।जिस अधिकारी ने सामान्य प्रशासन विभाग में काम किया और उसी सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश के आवेदन पर ध्यान नहीं दिया।
श्रीमती वीरा राणा भारतीय प्रशासनिक सेवा 1988 बैच की महिला अधिकारी है।
श्रीमती वीरा राणा का जन्म दिनांक 26 मार्च 2064 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।
श्रीमती वीरा राणा की शिक्षा बैचलर ऑफ़ आर्ट्स और MBA है।

श्रीमती वीरा राणा मध्य प्रदेश शासन की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनेगी।
मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव का नाम श्रीमती निर्मला बुच है। इनका कार्यकाल 22 सितंबर 1991 से 1 जनवरी 1993 तक था।
श्रीमती वीरा राणा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
श्रीमती वीरा राणा मध्य प्रदेश के विदिशा (01/06/2000 – 16/09/2002) एवं जबलपुर (17/09/2002 – 15/07/2003) जिलों की कलेक्टर रही है।
श्रीमती वीरा राणा संयुक्त मध्य प्रदेश के महासमुंद जिले की कलेक्टर (01/07/1998 – 01/10/1999) रही है। वर्तमान में महासमुंद छत्तीसगढ़ राज्य का जिला है।
श्रीमती वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर हो जायेंगी।
11 जुलाई 2018 को भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ महिला अधिकारी श्रीमती वीरा राणा को मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। दिनांक 2 अगस्त 2018 से श्रीमती वीरा राणा ने अचानक अपने कर्तव्य पर उपस्थित होना बंद कर दिया था। सन 1988 बैच की महिला अधिकारी श्रीमती वीरा राणा ने सामान्य प्रशासन विभाग में संतान पालन अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था और उसकी मंजूरी का इंतजार किए बिना ही अपने कर्तव्य पर उपस्थित होना बंद कर दिया था। श्रीमती वीरा राणा के आवेदन पर सामान्य प्रशासन विभाग ने देरी क्यों कि और श्रीमती वीरा राणा एक जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते अवकाश पर चली गई जांच का विषय है, जबकि श्रीमती वीरा राणा ने एक समय सामान्य प्रशासन विभाग में काम किया था।

About Mahadand News

Check Also

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …