Breaking News

*इनर व्हील क्लब ने बीएमएचआरसी के डायलिसिस वार्ड को भेंट किए 10 डायलाइज़र किट एवं आरओ वाटर प्यूरीफायर*

*इनर व्हील क्लब ने बीएमएचआरसी के डायलिसिस वार्ड को भेंट किए 10 डायलाइज़र किट एवं आरओ वाटर प्यूरीफायर*

भोपाल। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल एवं इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल ईस्ट ने संयुक्त रूप से भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) के डायलिसिस वार्ड के लिए 10 डायलाइज़र किट तथा एक आरओ वाटर प्यूरीफायर भेंट किया। यह सामग्री मंगलवार को आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान बीएमएचआरसी को सौंपी गई।

इस अवसर पर बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने इनर व्हील क्लब के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच इस प्रकार की सहभागिता मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि डायलिसिस जैसी जीवनरक्षक सेवाओं में उपलब्ध संसाधनों का विस्तार मरीजों के उपचार को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होता है।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल ईस्ट की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी गौर, इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका चौधरी तथा इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल की सचिव श्रीमती अर्चना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि शुक्ला एवं कार्यकारी सदस्य श्रीमती नूतन श्रीवास्तव व क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डायलिसिस वार्ड को उपलब्ध कराई गई सामग्री से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा भविष्य में भी क्लब जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे कार्यों में सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम में बीएमएचआरसी के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिकों को बेहतर, त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं: उप मुख्यमंत्री शुक्ल 

तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिकों को बेहतर, त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध …