Breaking News

स्व.पदमचंद मोदी जिंदादिली की मिसाल थे…वो वाणी के जादूगर इंसान भी कमाल थे… ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

स्व.पदमचंद मोदी जिंदादिली की मिसाल थे…वो वाणी के जादूगर इंसान भी कमाल थे…
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

( प्रोफेसर डॉ.श्याम सुन्दर पलोड )

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट

…वो इंसानों में ज़िन्दादिल फरिश्ते थे…उनकी नजरों में सदा प्रबल रहते रिश्ते थे…सरलता , सहजता जिनके स्वभाव का गहना थी…सौम्यता , सुशीलता युक्त व्यवहार की सर्वत्र सराहना थी…वे समाज , परिवार और राजनीति की त्रिवेणी का गंगाजल थे…देवपुरुष पदमचंद जी मोदी वाकई निश्छल थे…जब भी धर्म रक्षा का अवसर आया वे अग्रणी रहे…मन्दिर निर्माण और व्यवस्था पुंज बन सदा महावीर शरणी रहे…समाज के हर प्रकल्प उनके बगैर अधूरे थे…जैन धर्म के पालन में वे दृढ़ और संकल्प के पूरे थे…संयुक्त परिवार में उनकी मिसाल विख्यात है…बच्चे से लगाकर प्रौढ़ व बुजुर्ग तक उनके यहां एक चौके में भोजन प्रख्यात है…घर एक सदस्य अनेक , सदस्यों में प्रगाढ़ प्रेम…शहर ही क्या ? देशभर में रहा उनका पदमचंद मोदी फेम…राजनीति की शुचिता में वे लोकप्रिय किरदार थे…अनेक प्रमुख पदों पर रहकर भी वे सदैव ईमानदार थे…संगठन को आगे बढ़ाने में भूमिका उनकी प्रमुख थी…विपरीत समय में भी वे डटे रहे जब संकट की शलाका उनके सम्मुख थी…पार्टी का झंडा और डंडा दोनों थामकर चलते रहे वे सदा…उनकी वाणी सुनने को आतुर रहता कार्यकर्ता यदा कदा…माइक पर जोर से फूँक लगाना , अपनों की जोर से पीठ थपकाना…उनकी इन अदाओं का जग में था हर कोई दीवाना…कपट रहित व खुशमिजाजी उनके आचरणों की समिधा थी…उनकी साफगोई और त्वरित टिप्पणी से खड़ी हो जाती कई लोगों की दुविधा थी…उनके दिल में लाड़ , प्यार और दुलार का अंबार था…निर्भीकता , निर्विवाद और न्यायप्रियता ही उनके जीवन का सार था…वे सचमुच इंसान के रूप में देवता का अवतार थे…मेरे मस्तक पर उनका हाथ रहा वो मेरे संसार थे…उनकी क्षति पूर्ति योग्य नहीं है…उनके हर शब्दों की गूंज मेरे कर्णकुहरों में बही है…पदमचंद नाम का अर्थ ही कमल होता है…कमल पार्टी का हर कार्यकर्ता आज उनके अवसान पर नयन भिगोता है…भरतनाट्यम में पदम भावपूर्ण , प्रेम व भक्ति गीत होता है…उनके प्रेम के लगाव का भाव ऐसा की हर शुभचिंतक उनके अभाव में रोता है…पदम भारतीय गणित में दस लाख करोड़ को कहते हैं…पदमचंद मोदी जैसे व्यक्तित्व करोड़ों मनों में रहते हैं…पदम संस्कृत में कदम होता है…पदमचंद जी का आचरण ही ऐसा की हर कोई उनके चरण धोता है…उनके लिए लिखने को तो मेरे पास शब्द कम है…बस एक ही बात लिखूं की आज मुझको मेरे ऊपर से हाथ उठ जाने का गम है…भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एल्डरमेन , पूर्व मंडल अध्यक्ष , पूर्व पार्षद पति , जैन समाज के अग्रदूत , मोदी कुटुंब को एकसूत्र में पिरोकर रखने वाले महामना श्रीयुत पदमचंद जी मोदी का पिछले दिनों अवसान हो गया । उनकी श्रद्धांजलि सभा में अनेक विचार उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को साकार कर रहे थे…मैं सम्पूर्ण पलोड परिवार की ओर से , संस्कार कॉलेज परिवार की ओर से व अपनी ओर से उनके श्री चरणों में सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ उनको विनम्र आदरांजलि प्रेषित करता हूँ और परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि उनको मोक्ष में स्थान दे व परिवार पर आए इस दारुण वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे…..ॐ शांति ।

About Deepti kour

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे 11,470 …