Breaking News

शिवाजी नगर में बनेगा सामुदायिक भवन सांसद विधायक ने किया भूमि पूजन*

*शिवाजी नगर में बनेगा सामुदायिक भवन सांसद विधायक ने किया भूमि पूजन*
भोपाल – दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 46 के शिवाजी नगर में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सांसद आलोक शर्मा एवं विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया।
शिवाजी नगर अय्यप्पा मंदिर के पास बनने वाले मांगलिक भवन के लिए क्षेत्रीय निवासियों ने अपने विधायक से मांग की थी कि हमें अपने मांगलिक कार्य करने के लिए एक स्थान की आवश्यकता है, शुक्रवार को क्षेत्रीय निवासियों की मांग पर सांसद निधि से बनने वाले मांगलिक भवन का भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि विधायक भगवानदास सबनानी जी के इस स्थान पर मांगलिक भवन निर्माण की आवश्यकता पर मुझसे बात की, और आज हम क्षेत्रीय निवासियों की इच्छा अनुसार इस शुभ कार्य का भूमि पूजन कर रहे हैं, निकट भविष्य में मुझे आगे भी आप लोगों को जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी उसके लिए मैं सदैव तैयार हूं।
विधायक सबनानी ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रीय निवासियों को अपने कार्यक्रमों को करने के लिए एक स्थान मिल जाएगा, मांगलिक भवन सामाजिक समरसता के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हो जाता है, जिसमें सभी लोग एक स्थान पर अपने कार्यक्रम कर सकते हैं, हमारे सांसद भाई आलोक शर्मा ने मेरे एक बार कहने पर ही 50 लाख रुपए की राशि सांसद निधि से दी, इसके लिए मैं आप सब की तरफ से उन्हें धन्यवाद करता हूं, और भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद रखता हूं।
हमारी संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में तीव्र गति के साथ जनकल्याण के काम किया जा रहे हैं, और हम सब मिलकर अपनी विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाएंगे।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय जोन अध्यक्ष व पार्षद ब्रजुला साचन जोन अध्यक्ष व पार्षद आरती राजू अनेजा पूर्व पार्षद राजेश खटीक नंदू स्नान से अमित राठौर रामसागर यादव नीतू सिंह रीता चौहान विनोद प्रजापति राजू कमले विनोद राठौर अशोक जैन कृष्णा पाठक आनंद सहित भाजपा कार्यकर्ता हुआ क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रह

About Mahadand News

Check Also

यूसीसी पर उच्च स्तरीय समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक विधेयक के प्रारूप पर हुई निर्णायक चर्चा रिपोर्ट एवं ड्रॉफ्टिंग अंतिम चरण में

यूसीसी पर उच्च स्तरीय समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक विधेयक के प्रारूप पर …