Breaking News

दैनिक स्वतंत्र समय के नाम पर अधिमान्यता कार्ड का उपयोग करने वाले तीन पत्रकारों की मान्यता निरस्त

दैनिक स्वतंत्र समय के नाम पर अधिमान्यता कार्ड का उपयोग करने वाले तीन पत्रकारों की मान्यता निरस्त

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

जनसंपर्क संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दैनिक स्वतंत्र समय, भोपाल में कार्यरत न होने के बावजूद समाचार पत्र के नाम पर अधिमान्यता (एक्रिडिटेशन) कार्ड का उपयोग करने वाले तीन पत्रकारों की अधिमान्यता निरस्त कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार संबंधित पत्रकार अशोकनगर, छतरपुर एवं दमोह जिलों से जुड़े हैं। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद कि संबंधित पत्रकार वर्तमान में उक्त समाचार पत्र से संबद्ध नहीं हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अधिमान्यता समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जनसंपर्क संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों में संबंधित पत्रकारों को तत्काल प्रभाव से अपने अधिमान्यता कार्ड जमा कराने के लिए कहा गया है। शासन की इस कार्रवाई को पत्रकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भविष्य में भी अधिमान्यता नियमों का उल्लंघन करने वाले मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संचालनालय ने स्पष्ट किया है.

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल में ‘विजय सेवा न्यास’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 42 परिवारों के 59 बेसहारा बच्चों की स्कूल फीस का चेक सौंपा* ———

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल …