*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को भोपाल के भीम नगर बस्ती में जनसंपर्क कर संवाद किया*
——————————————————
*-चांदनी की उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, पढ़ाई में गरीबी नहीं बनेगी बाधा*
*-प्रधानमंत्री जी लोगों की जिंदगी और बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं*
*-डॉ. मोहन यादव*
भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को भोपाल के भीम नगर बस्ती में जनसंपर्क कर लाभर्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लोगों की जिंदगी और बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर मुलाकात की और उसके साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चांदनी की उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। प्रतिभाशाली बेटी चांदनी की पढ़ाई में गरीबी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। हौसलों की बुलंदी से हर मंजिल आसान हो जाती है, चांदनी ने इसे साबित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना कारकेड ई-स्कूटी को स्वयं चलाते हुए जनसंपर्क करने भीमनगर बस्ती पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जनसंपर्क व लाभार्थियों से संवाद के दौरान बेटियों को दुलार किया और सेल्फी ली।
*गरीबों की जिंदगी में खुशहाली आए, यही भाजपा सरकार का लक्ष्य*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त टॉपर्स में अपना नाम दर्ज कराने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के निवास पहुंचकर छात्रा व उसके परिजनों से मुलाकात की है। कठिन परिस्थितियों में अगर कोई अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करता है तो उसका उत्साहवर्धन होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकारों का लक्ष्य ही लोगों की जीवन में खुशहाली लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लिए राज्यों को भी आत्मनिर्भर बनाना होगा। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर समाज वर्ग के कल्याण के साथ विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा को साकार करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ई-स्कूटी का उपयोग किया। सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com