Breaking News

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को शाजापुर जिले में लाभार्थियों से संवाद कर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को किया संबोधित* —-

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को शाजापुर जिले में लाभार्थियों से संवाद कर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को किया संबोधित*
————————————————————-
भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

*- प्रधानमंत्री जी ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यों में कीर्मिमान स्थापित किए हैं*
*- देश का प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बनने के साथ विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित*
*- प्रधानमंत्री जी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को धरातल पर उतार रहे हैं*
*- डाॅ. महेन्द्र सिंह*
भोपाल/शाजापुर, 14/06/2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को शाजापुर जिले में लाभार्थियों एवं समाजसेवी व व्यवसायी श्री संजय कल्याणमल जैन से संवाद कर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पूर्व देवास जिले में मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा माता के दर्शन-पूजन कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया एवं टेलीटुताई स्थित 200 मेगावाट सोलर पाॅवर प्लांट का अवलोकन किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यों में कीर्मिमान स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री जी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को धरातल पर उतार रहे हैं। देश का प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बनने के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित है। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को इंदौर महापौर श्री पुष्ण्मित्र भार्गव एवं जिला अध्यक्ष डाॅ. रवि पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
*नया भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं करता – डॉ. महेन्द्र सिंह*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज का नया भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रश्न पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक कार्रवाइयों ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है। यह नए भारत के आत्मविश्वास, संकल्प और सामथ्र्य का परिचायक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आधारभूत संरचना, तकनीकी नवाचार, डिजिटल सेवाओं, औद्योगिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। देशभर में एक्सप्रेस-वे, रेलवे नेटवर्क, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है, जो विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान केवल विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में ही नहीं, बल्कि एक निर्णायक, सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व वाले देश के रूप में स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को पुनस्र्थापित करने का कार्य किया है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया है।
*श्रीराम मंदिर केवल आस्था का विषय नहीं, राष्ट्रीय स्वाभिमान का भी प्रतीक है*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक राष्ट्रीय अभियान है। हम सभी का दायित्व है कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचों पर भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। विश्व के महत्वपूर्ण निर्णयों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में भारत की भागीदारी लगातार बढ़ी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान, पारदर्शी शासन व्यवस्था और जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल ने देश को नई दिशा प्रदान की है। आज भारत का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। एक समय देश राजनीतिक अस्थिरता, निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रधान सेवक के रूप में दायित्व संभालने के बाद परिस्थितियों में तेजी से परिवर्तन आया है। आज भारत विश्व के सबसे प्रभावशाली देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ऐसा नेतृत्व प्रदान किया है, जिसने देशवासियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ विश्व समुदाय का भी विश्वास जीता है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। उन्होंने खेल एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
देवास व शाजापुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री अरूण भीमावत, श्री घनश्याम चंद्रवंशी, श्री मनोज चैधरी, देवास जिला अध्यक्ष श्री राय सिंह सेंधव सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने रविवार को सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर संबोधित किया* ——

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण …