*- प्रधानमंत्री जी गरीब कल्याण, नारी सम्मान व विकास के पर्याय बन चुके हैं*
*- भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का कार्य कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
– प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना विश्व शक्ति, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए*
*- प्रधानमंत्री जी ने 12 वर्षों में देश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है*
*- डॉ. महेन्द्र सिंह*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों की महान विभूतियों, वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर संवाद किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने वरिष्ठ समाजसेवी व तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा, रिटायर्ड विंग कमांडर श्री विजय प्रसाद, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व विधायक श्री शैलेन्द्र प्रधान, वरिष्ठ समाजसेवी श्री दीपक शर्मा एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी भावना यादव से उनके निवास पहुंचकर भेंटकर संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब कल्याण, नारी सम्मान व विकास के पर्याय बन चुके हैं। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का कार्य कर रहे है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जस्टिस श्री आलोक वर्मा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व अस्पताल संचालक डॉ. आभा जैन, मंडीदीप इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल, पांच गुरूद्वारों के अध्यक्ष श्री परमवीर सिंह, वरिष्ठ शिक्षकों एवं साहित्यकार व बाल साहित्य शोध केंद्र के संचालक श्री महेश सक्सेना से मुलाकात कर संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है, करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वर्णिम काल हैं। प्रधानमंत्री जी ने 12 वर्षों में देश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है।
*रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफॉर्म पर कार्य कर लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाए – श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है। अंत्योदय के संकल्प से आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर आ चुके हैं, जो वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी मानवीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए गए। आयुष्मान भारत योजना के जरिए 60 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी देकर सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराकर नारी गरिमा की पुनर्स्थापना की गई। आज देश में 3 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं और ड्रोन दीदी योजना से कृषि में आधुनिक तकनीक से जुड़ रही हैं। बैंकिंग प्रणाली को सुलभ बनाकर 57 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों, रेहड़ी-पटरी वालों और युवाओं को लोन प्रदान किए गए। भारत आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल भुगतानों में 46 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जहां 314 लाख करोड़ रुपये का यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश चहुमुंखी विकास कर रहा है।
*प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगा मध्यप्रदेश*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दूरदर्शी और साहसिक निर्णय लेते हुए दशकों से लंबित और असंभव से दिखने वाले कार्यों को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति से यथार्थ में बदला है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान की विसंगति को सदा के लिए समाप्त किया। 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का जीर्णोद्धार पीएम के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अटूट संकल्प को दर्शाता है। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य नए भारत के निर्माण में मातृशक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, सटीक नीतियों और अंत्योदय के संकल्पों का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। देश की जनता ने वर्ष 2014 व 2019 और उसके बाद लगातार भाजपा और एनडीए को पूर्ण बहुमत देकर सेवा का ऐतिहासिक अवसर दिया है। मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार बेहतर समन्वय के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन-कल्याणकारी योजना को बूथ स्तर तक पहुंचाने में शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकारें जन-कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं। भाजपा का यह विजय अभियान चुनाव जीतने मात्र का नहीं है, बल्कि यह जन-जन का विश्वास जीतने का एक बड़ा जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के 12 वर्ष देश के पुनरुत्थान के साक्षी हैं। आज पूरा देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ते हुए अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व महसूस कर रहा है।
*प्रधानमंत्री जी ने विरासत और विकास की परिकल्पना को साकार किया- डॉ. महेन्द्र सिंह*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर नया कीर्तिमान स्थापित करने के गौरवपूर्ण अवसर पर मंदिरों एवं गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन कर प्रदेशवासियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वाेपरि रखा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जलियांवाला बाग को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया तथा वर्ष 2019 में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कर श्रद्धालुओं की लंबे समय से जुड़ी आस्था को सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री जी ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर स्मारक डाक टिकट जारी किया तथा गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें एवं गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को भव्य रूप से मनाकर देश और दुनिया को भारतीय गुरु परंपरा के गौरव से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विरासत से विकास के संकल्प के साथ औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को नई पहचान दी है। इंडिया गेट पर जॉर्ज पंचम की प्रतिमा के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई, रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया तथा अनेक स्थानों को भारतीय शहीदों और महापुरुषों के नाम समर्पित किया गया। भारतीय नौसेना के ध्वज से औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित ध्वज को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय स्वाभिमान और विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। भारत दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर आज चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। देश की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों ने रेलवे की तस्वीर बदल दी है। नेशनल हाईवे का जाल दोगुना हो चुका है और एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 150 के पार पहुंच गई है। वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का कुल निर्यात 79 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। अटल पेंशन, जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजनाओं के जरिए बुजुर्गों और श्रमिकों का सामाजिक सुरक्षा दायरा तीन गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ऐसे प्रधान सेवक हैं जो बिना थके, बिना रुके, चौबीसों घंटे देश के नागरिकों की सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत-2047 के महासंकल्प को सिद्ध करने के लिए अपना सर्वस्व योगदान दें और मध्यप्रदेश को भी विकसित मध्यप्रदेश बनाएं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com