*भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया*
————————————————–
*- गरीब, युवा, महिला व किसानों की सेवा के साथ संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे दोनों प्रतिनिधि*
*- राज्यसभा के दोनों प्रत्याशी भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे*
*- डॉ. मोहन यादव*
*- भाजपा ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया*
*- मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्यशाली रहेगा राज्यसभा में प्रदेश का नया नेतृत्व*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*- भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से संचालित होने वाला संगठन है*
*- मध्यप्रदेश भारत का दिल, यहां से प्रतिनिधित्व करना सम्मान का विषय*
*- श्री तरूण चुघ*
*- देवतुल्य नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को मिल रहा सम्मान और अवसर*
*- सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य सिर्फ भाजपा में ही संभव है*
*- श्री रजनीश अग्रवाल*
भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल का नामांकन दाखिल कराया। पूर्व में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ दोनों राज्यसभा प्रत्याशियों ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। राज्यसभा प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा राज्यसभा के प्रत्याशी बनाए गए श्री तरूण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल गरीब, युवा, महिला व किसानों की सेवा के साथ राज्यसभा में संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे। हमारे दोनों प्रतिनिधि उच्च सदन में प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए राष्ट्र के सतत विकास और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। दोनों राज्यसभा प्रत्याशी संगठन शक्ति को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। राज्यसभा में मध्यप्रदेश का नया नेतृत्व निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्यशााली रहेगा। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से संचालित होने वाला संगठन है। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने व सम्मान देने वाली पार्टी है। मध्यप्रदेश भारत का दिल, यहां से प्रतिनिधित्व करना सम्मान का विषय है। राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि हमारी पार्टी का नेतृत्व देवतुल्य है। देवतुल्य नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर मिल रहा है। सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य सिर्फ भाजपा में ही संभव है, अन्य किसी भी दल में ऐसा नहीं होता।
*पार्टी संगठन और संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे दोनों कार्यकर्ता – डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा भाजपा संगठन द्वारा राज्यसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए श्री तरूण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल का आज पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ नामांकन दाखिल कराया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व के सबसे बडी पार्टी बनी है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बडे सौभाग्य की बात है। मध्यप्रदेश संगठन की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में शामिल है। पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन-पत्र के साथ गरीब, युवा, किसान, महिला की सेवा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के उच्च सदन में भेजेंगे। पार्टी के दोनों कार्यकर्ता मध्यप्रदेश के हितों के साथ देश के अंदर भाजपा संगठन और संसदीय कार्य की दृष्टि से उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे। भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करता है। भाजपा संगठन कार्यकर्ता आधारित है। भाजपा परिवार में कार्यकर्ताओं को समय-समय पर दायित्व सौंपे जाते हैं। भाजपा संगठन से जो भी जुड़ता है वह राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ देश और समाज की सेवा के लिए शामिल होता है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं देश की सेवा के लिए राजनीति में आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है, जो जनता की सेवा के लिए कार्य करता है, अन्य दल स्वयं के विकास के कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है, इसका मैं मध्यप्रदेश की सरकार और जनता की ओर से आभार प्रकट करता हूं। श्री तरूण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल को पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर स्पष्ट किया है कि हम जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता को बड़े से बड़ा दायित्व मिलता है। पार्टी के दोनों प्रत्याशियों को विजयी होने की अग्रिम बधाई देता हूं।
*भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, यह कार्यपद्धति में स्पष्ट दिख रहा है – श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है, यह हमारी कार्यपद्धति में स्पष्ट दिखता है। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन के लिए कार्य करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ ने संगठन निर्माण के लिए बहुत कार्य किया है। उनके संगठन कौशल और व्यक्तित्व निर्माण का आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश को भी बहुत लाभ मिलेगा। पार्टी के दूसरे राज्यसभा प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल जमीनी कार्यकर्ता हैं। लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्यों का निर्वहन किया है। मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करता हूं कि जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा के प्रत्याशियों के चयन में स्पष्ट दिख रहा है कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं की चिंता करता है। पार्टी संगठन कार्यकर्ता की क्षमता, योग्यता व आवश्यकता के अनुरूप उसे दायित्व देने के संबंध में निर्णय करती है। किसी भी कार्यकर्ता को मौका मिल सकता है, यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा के प्रत्याशियों के चयन में स्पष्ट रूप से दिखाया है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहें। सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़े दायित्व मिल सकते हैं, यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी संगठन में ही हो सकता है, देश के अन्य किसी भी दल में ऐसा नहीं होता। उन्होंने आशा जताई कि राज्यसभा में प्रदेश का नया नेतृत्व मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्यशााली रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों का चयन इस तरह से किया गया है कि उनकी उपस्थिति से राज्यसभा में मध्यप्रदेश का मान बढ़ेगा और भारतीय जनता पार्टी की जो गौरवशाली परंपरा है, उसमें चार चांद लग जाएंगे।
*मध्यप्रदेश के साथ मेरा पुराना और आत्मीय संबंध रहा है – श्री तरूण चुघ*
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ ने कहा कि मध्यप्रदेश से मेरा पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। संगठन विस्तारक के रूप में उन्हें पहले भी मध्यप्रदेश में कार्य करने का अवसर मिला है। आज मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष सम्मान का विषय है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से संचालित होने वाला संगठन है, यहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के साथ समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से संचालित होने वाला संगठन है, जहां समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है। पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। भाजपा में कार्यकर्ता तैयार किए जाते हैं, बाकी दलों में परिवारवाद और तानाशाही है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाता है। अन्य दलों में कार्यकर्ताओं को नहीं परिवारवाद के साथ परिक्रमावादियों को आगे बढ़ाया जाता है। मध्यप्रदेश भारत का दिल है, मध्यप्रदेश धड़कता है तो भारत का दिल धड़कता है। राज्यसभा में अपने दायित्व का निर्वहन राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन के मूल्यों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करूंगा। पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा।
*जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा और पक्का करेंगे-श्री रजनीश अगग्रवाल*
राज्यसभा के प्रत्याशी श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि हमारी पार्टी का नेतृत्व देवतुल्य है। संगठन कार्यकर्ताओं का ऐसा नियोजन करता है कि साधारण कार्यकर्ता भी संगठन और शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए देश और समाज की सेवा कर सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सुशासन, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें सेवा, सुशासन और जनकल्याण के भाव से कार्य कर रही हैं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने साधारण से कार्यकर्ता को सेवा करने का मौका दिया, सभी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर प्राप्त हो रहे हैं। नेतृत्व की जो अपेक्षा और आकांक्षा होगी वह एक कार्यकर्ता के नाते, राज्यसभा के अंदर हो या बाहर संगठन में हो या जनता के बीच में जाने को लेकर आकांक्षा हो वह पूरा करने का प्रयास करेंगे। एक कार्यकर्ता के नाते जो जिम्मेदारी लगातार पार्टी देती रही है वह पूरा करने का प्रयास किया है और आगे भी करने का प्रयास करेंगे। हम लोग उस खानदान के हैं जो वैचारिक और संगठन के रूप से स्थापित है। श्री तरूण चुघ जी संघ और विद्यार्थी परिषद से हैं। मैं भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आ रहा हूं और उसी परंपरा का निर्वाह करूंगा। निर्णय नेतृत्व का जिम्मेदारी का निर्वहन हमारा, जो निर्णय करेंगे और जिम्मेदारी देंगे उसको पूरा करेंगे और पक्का करेंगे और जैसा चाहेंगे वैसा करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री तुलसी सिलावट, श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री विश्वास सारंग, श्री राकेश शुक्ला, श्री गौतम टेटवाल, श्री नागर सिंह चौहान, श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्रीमती संपतिया उइके, श्रीमती राधा सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, सुश्री उषा ठाकुर, श्री अरविंद सिंह भदौरिया, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्रीमती ललिता यादव, श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com