Breaking News

अमेरिका और ईरान युद्ध से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से हुआ असर , पेट्रोल डीजल और फटलाईजर के भी बढ़ेंगे दाम

अमेरिका और ईरान युद्ध से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से हुआ असर , पेट्रोल डीजल और फटलाईजर के भी बढ़ेंगे दाम

हरदा । व्यावसायिक क्षेत्र में उपयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में लगभग दोगुनी वृद्धि हो गई है। इस वृद्धि के बाद होटल में मिलने वाला नाश्ता भी महंगा हो गया है। जो पहले 2० रुपए प्लेट में मिलने वाला नाश्ता गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते ही शनिवार से 30 रुपए प्लेट पर बिक रहा है।
सभी के जीवन में नाश्ता एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। घरों में दिनचर्या की शुरूआत ही नाश्ते से होती है। घर पर कुछ देर के लिए भी मेहमान आने पर चाय-नाश्ता पूछने का रिवाज है। कई बार कार्य की व्यस्तता के चलते होटलों से भी नाश्ता मंगाना होता है, तो कई बार घर में नाश्ता बनने में अगर देरी हो तो कामकाजियों के होटल पर जाकर नाश्ता करने का भी चलन है। वहीं सुबह की सैर से घर वापस आते समय दोस्तों के साथ होटल पर नाश्ता का भी अपना अलग मजा है, लेकिन एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के चलते हर आम और खास के लिए अहम जगह रखने वाला नाश्ता 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये हो गया। जिसका असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पहले 20 रुपये में दो समोसे आ जाते थे, लेकिन अब दो समोसे के लिए 30 रुपये देने पड़ रहे हैं।
नाश्ते पर युद्ध का असर
बताया जा रहा है कि इस बार नाश्ते के दामों की वृद्धि इजरायल-ईरान युद्ध का असर है। एलपीजी गैस की शॉर्टेज होना और इसके दामों में बढ़ोत्तरी की वजह से व्यावसायिक क्षेत्र में उपयोग होने वाले गैस सिलेंडर महंगे दरों पर खरीदने पड़ रहे हैं। जिससे ईंधन खर्च बढ़ाने के चलते होटल व्यवसायी ने नाश्ते के दाम बढ़ा दिये गये हैं।
दाम अलग-अलग पर सभी एक रेट
होटल में नाश्ते में आमतौर पर समोसा, आलू बडा, मूंग बड़े, कचोरी, भजिया, मिर्ची भजिया, मगोड़ी की मांग होती है। जिसमें सभी का निर्माण अलग-अलग खाद्य पदार्थों से होता है। समोसे में जहां मैदा और आलू मुख्य होते हैं। तो वहीं आलू बडा में बेसन और बड़े में उड़द और मूंग की दाल का उपयोग किया जाता है। बाजार में मैदा, बेसन, आलू और दाल के अलग-अलग रेट हैं। इसके बाद भी इन सभी सामग्रियों से निर्मित नाश्तों की दर एक ही है।
3104 रुपये हुआ सिलेंडर
शहर के होटल के संचालक ने बताया गैस सिलेंडर 3104 रूपये के करीब दाम पहुंच गया है। जिसके चलते इसका असर नाश्ते के रेट पर पड़ा है। बीते वर्ष खाद्य तेल के बढ़ते दामों की वजह से लगभग 20 रुपये प्लेट मिलने वाला नाश्ता 30 रुपये प्लेट हो गया है। वहीं अब एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से शहर के अधिकांश होटल में नाश्ते के दाम बढ़ गए हैं।
एक समोसा 15 रुपये
नाश्ते में आमतौर पर पोहा, जलेबी, आलू बडा और समोसा काफी प्रिय होता है। होटल में नाश्ते का दाम बढ़ने से एक समोसे पर 5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं कचौरी और आलू बडा पर भी इतना ही इजाफा हुआ है।
स्व-निर्धारित होती है दर
खाद्य पदार्थ के बढ़ते दामों, खाद्य तेल और अब एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के चलते होटल में नाश्ते का रेट बढ़ाया गया है। शहर के सभी होटलों में होटल संचालक द्वारा स्व-निर्धारित दर तय किया जाता है। रेट को लेकर किसी भी तरह की गाईड लाइन और नियंत्रण नहीं होने के चलते होटल व्यवसायी अपनी लागत के अनुसार अतिरिक्त खर्च और मुनाफा जोड़कर नाश्ते की दर का निर्धारण करते।

About Mahadand News

Check Also

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत

मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद का गठन किया गया, पत्रकार राधावल्लभ शारदा सदस्य मनोनीत भोपाल – …