*जनसेवा के संकल्प के साथ हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर*। भगवानदास सबनानी*
भोपाल – दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, रविवार को क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर भूमि पूजन किए गए।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26 के बरखेड़ी खुर्द में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया, 3 करोड़ 52 लाख की राशि से वार्ड 26 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्य किए जाएंगे।
विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 में ग्लोबल गार्डन सोसाइटी में कम्युनिटी हॉल एवं पार्क निर्माण कार्य के लिए 10 लाख से होने वाले कार्य का भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र के वार्ड 24 के प्रोफेसर कॉलोनी में 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए भी भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लिए कार्य योजना बनाई गई है, संपूर्ण क्षेत्र के विकास में हम किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे, जनसेवा के संकल्प के साथ हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। हमारा विधानसभा क्षेत्र शहर के सबसे खूबसूरत क्षेत्र में से एक है इसकी सुंदरता और हरियाली सभी का मन मोह लेती है, इस प्राकृतिक संपदा को बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं। आने वाले समय में कई बड़ी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्र को मिलेगा।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत बडगैया वार्ड 26 की पार्षद राजमणि उईके महामंत्री पंकज त्रिपाठी पार्षद प्रतिनिधि जीवन मारण मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय चंद्रभान यादव मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Check Also
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : मुख्यमंत्री …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com