Breaking News

विषय – शासकीय आवास में निवासरत पत्रकारों की समस्या का समाधान हेतु

 

प्रतिष्ठा में
श्री अनुराग जैन
मुख्य सचिव
मध्यप्रदेश,शासन

विषय – शासकीय आवास में निवासरत पत्रकारों की समस्या का समाधान हेतु

शासकीय आवास में निवासरत पत्रकारों ने आवास आवंटन के नवीनीकरण हेतु आवेदन फरवरी में किये परन्तु अभी तक नहीं हुएं।
कोरोना काल में दो वर्ष तक आवास आवंटन की प्रक्रिया बंद रही आवंटन आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
सरकार से मांग की है कि जिन पत्रकारों के निजी आवास है उनसे शासकीय आवास रिक्त कराये और उन पत्रकारों को आवंटित किए जाने चाहिए जिनके स्वयं के आवास नहीं है।
इसी के साथ भाड़ा क्रय योजना के तहत नये भोपाल में शासकीय भूमि पर बहुमंजिला इमारत बनाकर दें।
निर्माण खर्च कम आयेगा कारण सड़क, बिजली, पानी और सीवेज पर खर्च नहीं के बराबर होगा।
जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे और रामपाल सिंह हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष थे तब 60 मकान आवंटित किए गए थे मैंने यह काम देखने के लिए सतीश सक्सेना को दिया उन्होंने सब गोलमाल कर दिया। जांच का विषय है।
भवदीय
राधावल्लभ शारदा
प्रांतीय अध्यक्ष
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स,मुख्यालय भोपाल
9425609484

About Mahadand News

Check Also

असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष ने समस्त जिला इकाई के अध्यक्ष से मांगी जानकारी।

असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष ने समस्त जिला इकाई के अध्यक्ष से मांगी …