Breaking News

अशोकनगर जिलें में 1131 बालिकाओं को लगा एचपीवी का टीका “ सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाई जा रही है एच.पी.वी. वैक्सीन ’’

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के मार्गदर्शन में जिले में एच.पी.वी. (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जा रहा है, कुल जिलें को प्राप्‍त लक्ष्‍य 9486 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका त्रिवेदी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है अशोकनगर जिले के 13 टीकाकरण केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की आयु के बीच की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी.का टीका लगाया जा रहा है यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है, यह 160 से अधिक देशों में एचपीवी वैक्सीन पहले से ही लगाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अशोकनगर डॉ.अल्‍का त्रिवेदी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 4811 बालिकाओं को एच.पी.वी. का टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को 1131 बालिकाओं को एच.पी.वी.का टीका लगाया गया, उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे खतरनाक कैंसर है इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एच.पी.वी. का टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 28 फरवरी को अजमेर राजस्थान से इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह टीकाकरण अभियान अप्रैल एवं मई तक चलाया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं जिन्होंने अपना 15 जन्मदिन नहीं मनाया है उन्हें एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के द्वारा किशोरी बालिकाओं के परिजनों को एचपी वी टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही जागरूकता बढ़ाने हेतु समय समय पर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित कराई जा रही है। अभिवावक अपनी बेटियों का पंजीयन यूविन पोर्टल के माध्यम से अथवा चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वंय जा कर भी किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण करवा सकते हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ जयकृत सिंह राजपूत ने 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के सभी अभिवावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को एचपीवी का टीका अवश्य लगवायें एवं उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से सुरक्षित बनाएं, यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है।

About Mahadand News

Check Also

विषय – समाचार पत्रों को विभाग के भोपाल स्थित कार्यालय में जमा करने वावत,पत्र लिखा सचिव श्री जाजू सूचना एवं प्रसारण विभाग

प्रतिष्ठा में, श्री संजय जाजू, सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली विषय – समाचार …